सीज हुई 85 हजार की दवाएँ मेडिकल स्टोर पर छापा। जनपद जौनपुर में,नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री रोकने और मानक के तहत औषधि की बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को शाहगंज तहसील सुईथाकला बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर छापा मारा। दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं था। दुकान से 85 हजार की दवाएं जब्त की गईं। आईजीआरएस पर मिली शिकायत के बाद डीएम और सहायक आयुक्त औषधि वाराणसी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक चंद्रेश कुमार द्विवेदी ने बुधवार शाहगंज तहसील क्षेत्र के सुईथाकला स्थित बिना लाइसेंस और बिना नाम के संचालित मेडिकल स्टोर पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। दुकान का संचालन धीरज यादव उर्फ बबलू यादव निवासी सरपतहां द्वारा किया जा रहा था। मौके पर उपस्थित धीरज यादव दुकान का लाइसेंस तथा भंडारित एलोपैथिक औषधियों के संबंध में कोई भी क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए भंडारित लगभग 85 हजार रुपये की एलोपैथिक औषधियां फॉर्म 16 पर अंकित करते हुए सीज की गईं। दो संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए लिए गए। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया जाएगा। छापेमारी के चलते बुधवार को बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।श्री चंद्रेश द्विवेदी, औषधि निरीक्षक ने बताए कि मेडिकल स्टोर की दुकान का लाइसेंस नहीं था। दुकान 85 हजार की दवाएं सीज की गईं। कुछ दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Today's Top Trades: Nifty 19750 के ऊपर हुआ बंद, Investors इन Stocks पर करें निवेश | Business
Today's Top Trades: Nifty 19750 के ऊपर हुआ बंद, Investors इन Stocks पर करें निवेश | Business
સુરત જિલ્લાના પશુપાલકો સુદ્રઢ પશુપાલન કરીને ઉત્તમ આવક, સમૃદ્ધિ મેળવી રહ્યા છે
જિલ્લા પંચાયત પશુપાલન શાખા દ્વારા વર્ષ ૨૦૨૨-૨૩માં અસરકારક યોજનાકીય અમલીકરણ
સુરત જિલ્લાના...
PANCHAMAHAL | રેસ્ક્યુ ટ્રેનિંગ ની તાલીમ અપાય
PANCHAMAHAL | રેસ્ક્યુ ટ્રેનિંગ ની તાલીમ અપાય
जयपुर में 'बटेंगे तो कटेंगे' का पोस्टर लगाने पर धमकी:व्यापारी के पास विदेशी नंबर से 48 फोन आए, बोले- 10 दिन में गोली मार देंगे
जयपुर में 'बटेंगे तो कटेंगे' का पोस्टर लगाने वाले व्यापारियों के पास धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।...
25 दिन में 5 मर्डर, लाश से भी रेप:हरियाणा का सीरियल किलर गुजरात में गिरफ्तार, ट्रेनों में करता था वारदात
गुजरात के वलसाड में बीते 14 नवंबर को 19 साल की छात्रा की रेप के बाद हत्या करने वाला आरोपी सीरियल...