बालोतरा, 11 जून। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग बालोतरा के अधीक्षण अभियंता घनश्याम सिंह राठौड़ ने बताया की बालोतरा जिले की पंचायत समिति सिणधरी की ग्राम पंचायत सेवरों की ढाणी के राजस्व ग्राम एवाडी मानजी में वंदे गंगा अभियान जल संरक्षण पखवाड़ा अंतर्गत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सामजिक कार्यकर्ता मगाराम बेनीवाल, उदाराम, पताराम, धुड़ाराम, मालाराम सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम अंतर्गत सर्वप्रथम प्रभातफेरी व कलशयात्रा निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया उसके बाद अतिथियों द्वारा तालाब पूजन, तालाब में श्रमदान, राउमावि एवाडी मानजी में पौधारोपण, तुलसी पूजन, विभाग के प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 व मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 में पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात् वंदे गंगा अभियान अंतर्गत राउमावि एवाडी मानजी में सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक गुप्ता ने जलग्रहण विकास विभाग ने बताया कि वंदे गंगा अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सेवरों की ढाणी में विभाग की संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 में ग्राम में करवाये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम अंतर्गत वंदे गंगा अभियान जल संरक्षण पखवाड़े का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जलग्रहण विकास विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता हेमंत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।