बालोतरा, 10 जून। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता घनश्याम सिंह राठौड़ ने बताया की बालोतरा जिले की पंचायत समिति पाटोदी की ग्राम पंचायत भाखरसर के राजस्व ग्राम कोडुका में वंदे गंगा अभियान जल संरक्षण पखवाड़ा अंतर्गत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूंड, पंचायत समिति पाटोदी प्रधान ममता प्रजापत, प्रधान प्रतिनिधि जोगेन्द्र प्रजापत, भाजपा महामंत्री उतमाराम दर्जी, पाटोदी भाजपा मण्डल अध्यक्ष पुखराज प्रजापत, भाखरसर सरपंच प्रतिनिधि हनीफखान व रिछोली सरपंच प्रतिनिधि भंवरूखान सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम अंतर्गत सर्वप्रथम प्रभात फेरी व कलश यात्रा निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। उसके बाद अतिथियों द्वारा तालाब पूजन, तालाब में श्रमदान, राउमावि में पौधारोपण, पीपल पूजन, विभाग के प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 व मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 में पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात् वंदे गंगा अभियान अंतर्गत सउमावि कोडुका में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वरूप खान एण्ड पार्टी, बाड़मेर द्वारा जल बचाने पर लोकगीत व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर जल संरक्षण, स्वच्छता, बेटी बचाओं-पढाओं का संदेश दिया।
कार्यक्रम विभाग में जलग्रहण विकास विभाग अधीक्षण अभियंता ने बताया कि वंदे गंगा अभियान की जानकारी देते हुए कोडुका में विभाग की संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- 2.0 में ग्राम में करवाये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी।
पंचायत समिति पाटोदी के विकास अधिकारी ने बताया कि राजस्थान सरकार आने वाले जल संकट को लेकर किये जाने वाले प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। पाटोदी प्रधान ममता प्रजापत ने बताया कि राजस्थान सरकार व केन्द्र सरकार आम जनता की इच्छाओं के अनुरूप कार्य कर रही हैं। जनता को इस वंदे गंगा अभियान अंतर्गत जुड़कर ज्यादा से ज्यादा जल स्त्रोतों की साफ-सफाई मानसून पूर्व करनी चाहिये, ताकि मानसून में स्वच्छ जल संरक्षण हो सके।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालाराम मूंढ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम मरूस्थलीय क्षेत्र के निवासी हैं, यहां पर पानी के अत्यधिक कमी होने के कारण भारत सरकार लगातार कार्य करती हुई जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर पानी पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। हम बरसाती पानी पर ज्यादा निर्भर हैं। अतः मानसून पूर्व हमारे आसपास के जलस्त्रोतों की साफ-सफाई करके तथा जल संग्रहण के कार्य करवायें जाए। प्रत्येक व्यक्ति को इस मानसून में कम से कम एक पेड़ अपनी माँ के नाम से लगाना चाहिये और उसकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य के तरह करके हम पर्यावरण को हरा-भरा कर सकते हैं।
कार्यक्रम अंतर्गत वंदे गंगा अभियान जल संरक्षण पखवाड़े का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जलग्रहण विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता घनश्यामसिंह राठौड़, अधिशाषी अभियंता मनोज सुराणा, सहायक अभियंता विवेकानन्द विद्यार्थी, कनिष्ठ अभियंता कर्त्तव्य नागौरी व लोकेन्द्र सिंह राठौड़, पंचायत समिति पाटोदी के विकास अधिकारी चूनाराम विश्नोई व सहायक अभियंता राकेश माचरा तथा भाखरसर के ग्राम विकास अधिकारी मगसिंह राजपुरोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।