पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कोर्ट के आदेश पर। 

जनपद जौनपुर तहसील केराकत विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम कदहरा में,कोतवाली केराकत ने कोर्ट के आदेश पर पूर्व ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित चार लोगों के खिलाफ रजिस्टर में,हेराफेरी करने का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने प्रधान और सचिव पर आरोप लगाया है।गाँव कदहरा निवासी अर्चना सिंह ने परिवाद दायर किया था। इसमें आरोप लगाया था कि उनके जेठ और देवर ने 2012 में,मिलीभगत कर फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर में,दूसरे महिला का नाम दर्ज करवाया और संपत्ति हड़पने का षड्यंत्र रचा। अर्चना सिंह ने बताया कि उनके पति मनोज सिंह वर्ष 2008 के बाद से लापता हैं। ऐसी स्थिति में उनके जेठ समरजीत सिंह और देवर अभयजीत सिंह ने उन्हें व उनके बच्चों को परिवार से अलग कर दिया। आरोप है कि इन दोनों ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से साठगांठ कर सरकारी कागजों में हेराफेरी कर उनके पति की दूसरी पत्नी के नाम फर्जी तरीके से दर्ज करवा दिया। 3 अगस्त 2023 को जब अर्चना अपने ससुराल आईं तो विरोध करने पर कथित तौर पर मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की जानकारी थाने को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर केराकत पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू किया है।