प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधित किया जाना वाला लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 122 वा एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ जिसको बालोतरा जिले में सभी मंडल पर बूथ स्तर तक देखा गया।

कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि बालोतरा शहर में रविवार को तिरंगा यात्रा के दौरान केबिनेट व प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत,राज्य मंत्री के के विश्नोई,भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल,पचपदरा विधायक अरूण चौधरी, बायतु विधानसभा प्रत्याशी बालाराम मूढ़,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी,पारस भंडारी,सुमित्रा जैन सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं व भाजपा के जन प्रतिनिधि, पदाधिकारियों ने मन की बात कार्यक्रम के 122 वे एपिसोड को सुना।

प्रदेश नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के निर्देशन में बालोतरा के सभी 16 मंडल पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मन की बात कार्यक्रम को लेकर पुरे देश में काफी उत्साह रहता है यह वो कार्यक्रम है जो भारत वर्ष की विभिन्न प्रतिभाओं व स्वंय सेवी संस्थाओं को जोड़ता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार पहल गाम हमले के जवाब में हुई कार्यवाही ऑपरेशन सिन्दूर के बारे में देश वासियों को अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर ने हर हिंदुस्तानी का सर ऊँचा किया है व बताया कि गुजरात के गिर में शेरो की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री का सम्बोधन सभी के लिए प्रेरणादायी होता है इससे सीधा उनसे जुड़ने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मालाराम बावरी, अमराराम सुंदेशा,जिला प्रवक्ता खेतसिंह कोटड़ी,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,डूंगर देवासी, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, शंकर भाटी, तुलसी देवी, अनिता गुप्ता,गणपत बांठिया,गोविन्द सिंह कालूड़ी, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को देखा।