दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
जनपद जौनपुर तहसील केराकत विकास खंड डोभी के थाना चंदवक पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को बीरीबारी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने बुधवार को आरोप लगाते हुए। तहरीर दी कि बीरीबारी निवासी नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ मंगलवार की रात बीरीबारी स्थित एक बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीरज को पकड़ने के लिए दबिश दी। बृहस्पतिवार की सुबह बीरीबारी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया गया।