लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयास लाए रंग, चंबल गोठड़ा कला में बनेगा हाईलेवल पुल, वन्य जीव बोर्ड से मिली स्वीकृति

स्टेट हाइवे 120 पर बनेगा पुल , क्षेत्र के लोगो का होगा इंद्रगढ़ से सीधा जुड़ाव , स्पीकर बिरला का जताया आभार

इटावा

इटावा क्षेत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयास से चंबल घड़ियाल क्षेत्र में गोठड़ा कलां में चंबल नदी पर हाईलेवल पुल निर्माण के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पुल निर्माण की सबसे बड़ी बाधा स्पीकर ओम बिरला के प्रयास से दूर हो गई है। जिससे जल्द ही अब स्टेट हाइवे 120 इन्द्रगढ़ - शहनावदा - ललितपुर पर पुल का निर्माण चंबल नदी पर हो सकेगा। 

256 करोड़ की लागत से 4.8 किमी लंबा बनेगा पुल 

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2023 में इंद्रगढ़ - रजोपा - शहनावदा - ललितपुर राज्यमार्ग 120 पर गोठड़ा कलां में पुल निर्माण के लिए करीब 256 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। जिसमे कोटा और बूंदी जिलों के बीच जुड़ाव होगा इसमें पुल की लंबाई 4.8 किमी होगी जिसमें 1880 मीटर में पुल और 2920 मीटर में एप्रोच रोड बनाया जाएगा। इसमें बूंदी का 14.94 हैक्टर व कोटा में 7.233 हैक्टर भूमि अधिग्रहण होगी। इस पुल निर्माण से इटावा, खातोली का इंद्रगढ़ सहित धार्मिक स्थल कमलेश्वर से सीधा जुड़ाव होगा। इससे आवागमन सुलभ होने के साथ ही व्यापार बढ़ेगा। 

नाव दुर्घटना के बाद शुरू हुई थी पुल बनाने की मांग

------ 

गोठड़ा कलां क्षेत्र में वर्ष 2020 नाव दुर्घटना हुई थी जिसमें 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इस क्षेत्र के लोगो ने चंबल पर पुल बनाने की मांग की थी। 

उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का जताया आभार

 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास से गोठड़ा कला में चंबल नदी पर पुल निर्माण की वन्य जीव बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर स्टेट हाइवे 120 पर पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा इस स्वीकृति दिलाने के बाद अब 256 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। इस स्वीकृति के बाद इटावा नगरपालिका अध्यक्ष रजनी सोनी, ढ़ीपरी चंबल भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर, खातोली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सुमन, पूर्व इटावा मंडल अध्यक्ष रामशंकर शर्मा, ढीपरी चंबल सरपंच गिर्राज आर्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य मूलचंद मीना, मंडल उपाध्यक्ष पप्पू वैष्णव , दिनेश नागर, सरपंच राजेन्द्र बैरवा, महावीर सुमन, भाजपा नेता भुवनेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह सहित अनेक क्षेत्र के लोगो ने पुल निर्माण स्वीकृत कराने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का आभार जताया है।

---- 

चंबल नदी में स्टेट हाइवे 120 पर गोठड़ा कलां में पुल निर्माण की राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड से स्वीकृत मिलने के बाद पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी 

नरेश चौधरी 

अधिशासी अभियंता 

सार्वजनिक निर्माण विभाग इटावा