भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट करने वालें नौं पर मुकदमा दर्ज। 

जनपद जौनपुर के थाना सिकरारा क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य की रविवार की रात दबंगों ने लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 9 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। सैदपुर गांव निवासी अजय मिश्र ने तहरीर में बताया कि वह रात को मछलीशहर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही गांव के संजय गिरि, कल्लन गिरि सहित 9 लोग वहां पहुंच कर उन्हें घेर लिए। आरोप है कि इन आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडे व लात घूंसों से जमकर उनकी पिटाई कर दी। दौरान उनके गले के सोने की चेन भी कहीं गिर गई। शोर मचाने पर सभी भाग गए। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।