कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा सुन्दर कांड समिति द्वारा 101 क्विंटल हरा चारा गौ सेवा के लिए भेंट किया गया।
कृष्णा सुन्दरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वर दास ने बताया कि समिति के उपाध्यक्ष प्रेमदास,कोषाध्यक्ष बालूदास,सचिव बालूदास दिवाकर, सह सचिव गणपत अवस्थी व सभी सदस्यों द्वारा किए जा रहे सुन्दरकाण्ड की राशि को गौ सेवा में उपयोग लिया जाता है अभी समिति द्वारा कई गौ शालाओं में हरा चारा भेजा रहा है जिसमें कृष्णा सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे,मार्गदर्शक पारस भंडारी व सभी सदस्यों के नेतृत्व से पानी की खेलियां भी बनाकर लगाई जा रही है।
अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि सुन्दर कांड समिति व सदस्य घनश्याम सिंह राजपुरोहित के सहयोग से कई गौ शालाओं में 101 क्विंटल हरा चारा भेजा गया व बेसहारा गौ वंश के लिए भी चारे की व्यवस्था की गई है।इसके साथ ही पूरी गर्मी हमारे द्वारा पक्षीयों के लिए परिंडे लगाना,प्याऊ लगाना व गर्मी बढ़ने के साथ गर्मी राहत केम्प भी लगाया जाएगा।
पारस भंडारी ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ को माता की उपाधि दी गई है गौ सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है इसी संस्कार को निभाते हुए हम सभी सदस्य गौ सेवा में सदैव समर्पित रहते है।
इस अवसर पर गौतम चौपड़ा,कोषाध्यक्ष आंनद दवे,नगर उपाध्यक्ष राजू माली सहित सदस्य उपस्थित रहे।