लव कुश छात्रावास परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह एवं लवकुश जयंती समारोह तथा संस्था का खुला अधिवेशन आज रविवार सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
उक्त समारोह के मुख्य अतिथि ओम बिरला लोकसभा स्पीकर होंगे। विशिष्ट अतिथि भरत सिंह कुशवाह सांसद ग्वालियर, भगवान सिंह कुशवाहा विधायक. खेरागढ़ आगरा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज मेहता रहेंगे। समारोह के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है। समारोह का आरंभ सामूहिक यज्ञ से शुरू होगा। हवन के पुरोहित संस्था के ही सभासद गुमान सिंह कुशवाहा व महामंत्री रामनारायण कुशवाहा द्वारा संपन्न कराया जाएगा। इस छात्रावास के निर्माण में समाज का अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। कुशवाहा क्षत्रीय विकास समिति कोटा संभाग के अध्यक्ष रमेश चंद कुशवाहा एडवोकेट विधिक सलाहकार, चंद्र मोहन कुशवाहा एडवोकेट, संस्था के सचिव भरत सिंह कुशवाहा एडवोकेट, नरेंद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट, दुर्गा शंकर कुशवाहा एडवोकेट, संस्था के छात्रावास आवास संयोजक प्रभु सिंह कुशवाहा सहित समाज द्वारा कार्यक्रम को लेकर समाज को आमंत्रित किया जा रहा है। तैयारियों का जायजा एवं तैयारियों को अंतिम रूप संस्था के अध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा एडवोकेट, संस्था के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, संस्था के विधिक सलाहकार ठाकुर चंद्र मोहन कुशवाहा एडवोकेट, संस्था केजरीवाल सचिव भरत कुशवाह एडवोकेट, संस्था के पदाधिकारी गण आनंदीलाल कुशवाहा, चंद्रप्रकाश कुशवाहा, राम रतन कुशवाहा कंपाउडर आदि के द्वारा दिया जा रहा है। अध्यक्ष रमेश चंद कुशवाह ने बताया कि संस्था का खुला अधिवेशन एवं सामाजिक एवं छात्रावास विकास पर सामाजिक वक्ताओं के विचार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम भी संपन्न होंग। इस अवसर पर छात्रावास निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।