भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया ने कहा कि पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी आज 82 वर्ष के हुए है लेकिन कार्यकर्ताओं के प्रति उनका सदैव विशेष स्नेह रहा है और आज भी वें अपने सरल स्वाभाव को लेकर आमजनता व कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल ने बताया कि पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी को उनके जन्मदिन पर राजस्थान सहित पुरे भारत देश से उनको बधाई संदेश मिल रहे है। अमराराम चौधरी ने अपना जन्मदिन जयपुर में मनाया जंहा राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, राजस्थान विधानसभा पूर्व प्रतिपक्ष उप नेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी साथ राजस्थान सरकार के कई वर्तमान एंव पूर्व विधायक गण, सांसद व मंत्री गणों ने चौधरी को बधाई देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के साथ मनाया व गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया उनका जीवन सदैव जनता के लिए समर्पित रहा है उनके राजनितिक जीवन में बालोतरा सहित पुरे राजस्थान में विकास के कई कार्य हुए है।

उनके प्रति पुरे राजस्थान का स्नेह है और वें खुद बहुत साधारण व सरल स्वाभाव के धनी है व आज भी जनता के कार्य के लिए हमेशा ऊर्जा के साथ समर्पित रहते है।

जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी ने अपने पुरे राजनितिक जीवन में जनता को अपना परिवार जैसा स्नेह दिया है उन्होंने बिना किसी राजनितिक द्वेष के क्षेत्र में विकास के कार्य करवाए है। कार्यकर्ताओं के बीच में उनका विशेष सम्मान है।सभी कार्यकर्ताओं ने वीडियो कॉल के माध्यम से पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी से बात करके बधाई दी।

इस अवसर पर जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी,भलाराम चौधरी,कमलेश पटेल,कपिल दवे, राजेश पूरी, केवल चंद मेघवाल, रूपाराम प्रजापत,गौतम माली,हनुमान घंची सहित सदस्य उपस्थित रहे।