बालोतरा।

       भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर महावीर स्वामी जन्मोत्सव की बधाई दी।

     भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने ओसवाल समाज बालोतरा द्वारा निकाली भव्य शोभायात्रा में शिरकत कर लोगो को महावीर स्वामी जन्मोत्सव की बधाई दी।उन्होंने ने रेवाड़ी में विराजमान भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना कर प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।

बांठिया ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर

स्वामी अहिंसा के मूर्तिमान प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग और तपस्या से ओतप्रोत था। भगवान महावीर ने अपने प्रवचनों में अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह पर सबसे अधिक जोर दिया। त्याग और संयम, प्रेम और करुणा, शील और सदाचार ही उनके प्रवचनों का सार था। 

उन्होंने ने कहा कि भगवान महावीर ने श्रमण और श्रमणी, श्रावक और श्राविका, सबको लेकर चतुर्विध संघ की स्थापना की। उन्होंने कहा- जो जिस अधिकार का हो, वह उसी वर्ग में आकर सम्यक्त्व पाने के लिए आगे बढ़े। जीवन का लक्ष्य है समता पाना। धीरे-धीरे संघ उन्नति करने लगा। देश के भिन्न-भिन्न भागों में घूमकर भगवान महावीर ने अपना पवित्र संदेश फैलाया।ईसा से 599 वर्ष पहले वैशाली गणतंत्र के क्षत्रिय कुण्डलपुर में पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला के यहाँ तीसरी संतान के रूप में चैत्र शुक्ल तेरस को वर्द्धमान का जन्म हुआ।