केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने एक दिवसीय प्रवास पर बालोतरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

शहर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अपने एक दिवसीय प्रवास पर बालोतरा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के निजी कार्यालय बालोतरा पहुंचे थे

जंहा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान सहित संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति में साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत बूथ अध्यक्ष द्वारा करवाया गया व इस दौरान उन्होंने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से व्यक्तिगत बात करके उनकी समस्याओं को सुना साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में एक कार्यकर्ता ही संगठन की जड़ को मजबूत करता है इसलिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता की कोई भी समस्या होगी उसका समाधान करना हमारा कर्तव्य है।

जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि भाजपा में कोई भी जनप्रतिनिधि किसी भी पद या प्रतिष्ठा पर हो उसका जुड़ाव हमेशा संगठन के छोटे से छोटे कार्यकर्ता से होता है केंद्रीय पर्यटन मंत्री द्वारा भी प्रत्येक कार्यकर्ता की समस्याओं को व्यक्तिगत सुना गया व इसके निस्तारण हेतु उचित दिशा निर्देश भी दिए गए है इसी के फ्लस्वरूप आज भाजपा संगठन अपना अलग स्थान रखता है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,हंसराज प्रजापत,जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, शंकर भाटी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह,महेंद्र श्रीमाली, सुखदेव जीनगर,महेश परमार, हीरालाल गोयल,रमेश भंसाली,मुकेश गुप्ता, श्याम सिंह मेवानगर,विमल मालवीय,राजेश पूरी, केवल चंद मेघवाल, हनुमान घांची,दिनेश कालूड़ी, तिलोक माली, रूपाराम प्रजापत,कांतिलाल घांची सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।