भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा जिले में सभी मंडल पर भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुए।
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के निर्देशन में स्थापना दिवस कार्यक्रम जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत व कार्यक्रम जिला सह संयोजक जिला मंत्री शांतिलाल सुथार, जिला प्रवक्ता प्रहलाद मेघवाल द्वारा कार्यक्रम के मंडल संयोजक व सह संयोजक बनाकर जिले के सभी मंडल पर कार्यक्रम आयोजित करवाया गया जिसमें सभी मोर्चो द्वारा भी अलग कार्यक्रम रखे गए।
हंसराज प्रजापत ने बताया कि बालोतरा जिले में सभी मंडल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रतिष्ठान व आवास पर भाजपा का झंडा भी लगाकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दर्शाई।
जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने बताया कि बालोतरा शहर में शहर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया व कार्यक्रम संयोजक मुकेश गुप्ता व मंडल महामंत्री महेश परमार द्वारा लघु उद्योग मंडल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष भरत मोदी, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,जिला महामंत्री मालाराम बावरी, अमराराम सुंदेशा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
भरत मोदी ने कहा कि आज भाजपा संगठन 45 साल का हो गया है हम कार्यकर्ता उन सभी महापुरुषों को आज स्थापना दिवस पर नमनः करते है जिन्होंने इस संगठन को अपने संघर्ष व पसीने से सींचा है आज एक छोटा सा पौधा वट वृक्ष बनकर पुरे देश का नेतृत्व कर रहा है। जिसकी जड़े इतनी मजबूत हो गई है आगामी भविष्य में भारतीय जनता पार्टी देश के कोने कोने में अपना वर्चस्व क़ायम करेगा।
पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं से बना हुआ संगठन है यह एक ऐसा संगठन है जिसने परिस्थिति से कभी समजोता नहीं किया आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक संगठन है जिसकी वजह केवल समर्पित कार्यकर्ता ही है कार्यकर्ता का सम्मान करना, उनके उचित कार्यों को सम्पन्न करवाना मेरा मुख्य कर्तव्य है कार्यकर्ता ही है जो जनता की समस्याओं से जन प्रतिनिधि को अवगत करवाते है।
महेश बी चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि एक दिन अंधेरा हटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा और आज वही कमल पुरे देख में खिला हुआ है जिसकी मुख्य वजह वे महापुरुष है जिन्होंने जनसंघ के समय संघर्ष किया व एक ऐसी पार्टी का गठन किया जो केवल राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को लेकर समर्पित है।
बालोतरा में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पपु विश्नोई व जिला महामंत्री शंकरलाल पालीवाल द्वारा हाउसिंग बोर्ड में स्थापना दिवस का कार्यक्रम रखा गया।
इस अवसर पर पूर्व सभापति सुमित्रा जैन,मदन चौपड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल करनोत,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,जिला मंत्री शंकर भाटी, अनिता गुप्ता,गोविन्द सिंह कालूड़ी,बालोतरा शहर मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।