कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा आज रविवार को चेत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्री व हिन्दू नव वर्ष के साथ राजस्थान दिवस पर भारत माता पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।
संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि चेत्र नवरात्री व हिन्दू नव वर्ष सहित राजस्थान दिवस पर कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा भारत माता पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।
कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे घंटाघर के पास आयोजित होगा जिसमें संस्थान के सभी सदस्य सहित गणमान्य नागरिक व आमजन उपस्थित रहकर भारत माता की आरती कर पूजन करेंगे।