श्री महाकालेश्वर सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। समिति द्वारा 17 वां सर्वजातीय निशुल्क 11 कन्याओं का विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया जिसमें दुल्हों की घोड़ी पर निकासी निकाली गई, तोरण के कार्यक्रम हुए और हर्षोल्लास के साथ मंत्रोच्चार कर विवाह सम्पन्न कराया गया। संचालक भरत शाक्यवाल ने बताया कि जागरण और भण्डारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और भोलेनाथ के भजनों पर थिरकते रहे, भंडारे में भी हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर परिसर जोगी पाड़ा श्रीपुरा में आयोजित कार्यक्रमों की छटा देखते ही बन रही थी, पूरा मंदिर परिसर को सजाया गया और भोलेनाथ का अभिषेक किया गया, विशेष श्रंगार किया गया और भक्तों ने शिव आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। समिति संरक्षक हुकुम चंद सोनी, अध्यक्ष सत्य नारायण ने बताया कि निशुल्क विवाह के तहत 11 कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया। जन सहयोग से सभी कन्याओं को ग्रहस्थी का सामन भी दिया गया। इस दौरान समिति संरक्षक मानक चंद सोनी, हुकुम चंद सोनी, अध्यक्ष सत्य नारायण, सचिव दिनेश विजय, कोषाध्यक्ष अविनाश टंडन, तेजकरण अंशी, कुलदीप शर्मा, कमल शाक्यवाल, राम अग्रवाल, जीतमल, सुनील सक्सेना, तेजकरण शाक्यवाल, पवन शाक्यवाल, महेश वर्मा उपस्थित रहे।