पचपदरा में आचार्य लोकेश सेवा सद्भावना ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित विश्व स्तरीय अस्पताल के निर्माण को लेकर चर्चा की, आचार्य डॉ लोकेश जी ने जननी जन्मभूमिश्च की महता दर्शाते हुए पचपदरा की उर्वरा भूमि में विशेष चिकित्सा सेवा की दृष्टि से प्रस्तावित योजना की रूपरेखा रखते हुए कार्य के क्रियावृति के लिए सेवा प्रदान करने वाले स्मार्ट विलेज मोमेंट टीम के डॉक्टर अनिल वी शाह का विशेष रूप से सम्मान किया। इस अवसर पर ओसवाल समाज के अध्यक्ष
गौतम सालेचा ने स्वागत के साथ में डॉ लोकेश जी के प्रयासों को उल्लेखनीय बताया, डॉक्टर अनिल वी शाह ने अपने चिकित्सा सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए, चिकित्सा क्षेत्र में मातृभूमि भारत में सेवा के विशेष आयोजन कार्डियोलॉजी के लिए विशेष हॉस्पिटल बनाने की भावना के अभिव्यक्ति की। पूर्व सरपंच विजय सिंह राठौड़ ने क्षेत्र की ओर से, ग्राम पंचायत पचपदरा की ओर से भी भूमि के संदर्भ में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत जैन मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने जन्मभूमि के लिए विशेष और पूरे विश्व में अहिंसा का परचम फैलाने के लिए आचार्य डॉ लोकेश जी के कार्यों को लेकर हुए, भागीरथ कार्यों में सहयोग देने के साथ ही 2 मार्च को विश्व शांति केंद्र के नई दिल्ली में भव्यतम उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने के लिए विशेष अनुरोध किया । इस अवसर पर पचपदरा गौशाला के अध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा , समाजसेवी देवीचंद चोपड़ा ,इंद्रमल चोपड़ा, महेंद्र खतंग, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में कोलीफॉर्निया से साथ में आए वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट स्मार्ट विलेज मूवमेंट के प्रमुख डॉक्टर अनिल वी शाह,स्मार्ट विलेज मूवमेंट कैलिफोर्निया के सहयोगी दीपककुमार सहित टीम सदस्यों ने भाग लिया। पचपदरा ओसवाल भवन में ओसवाल समाज अध्यक्ष गौतम सालेचा, पूर्व सरपंच विजयसिंह एवं भारत जैन महामंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया के नेतृत्व में आचार्य श्री लोकेश जी एवं डॉ अनिल वी शाह एवं स्मार्ट विलेज मूवमेंट टीम का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आचार्य डॉ लोकेश मुनि ऐतिहासिक नाकोड़ा तीर्थ पर मूलनालक श्री पार्श्वनाथ भगवान अधिष्ठायक नाकोड़ा भैरव देव के दर्शन कर सभी के लिए सुख समृद्धि, शांति की मंगल कामना की।