सिणधरी के पास मेगा हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 5 की मौत, 7 घायल

सिणधरी : बालोतरा मेगा हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सिणधरी के पांयला खुर्द के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो और एक कार में आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिणधरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बालोतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीवाईएसपी नीरज शर्मा डेलू ने दी जानकारी डीवाईएसपी नीरज शर्मा डेलू ने बताया कि दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।