राजस्थान महिला काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर महिलाओ की सुरक्षा के संबंध मे भाजपा पर प्रहार करते हुए टिप्पणी करी कि “आखिर कहा गए आपकी सरकार के महिलाओ की सुरक्षा के प्रति किए गए झूठे वादे ” ???
भाजपा के शासन काल मे महिला अपराधों मे बेतहाशा वृद्धि हुई है जिसको कि देश के प्रमुख अखबारों ने समय समय पर आकड़ों सहित अपनी खबर मे स्थान दिया है |
वर्तमान परिपेक्ष मे ही कल ही राजस्थान की राजधानी जयपुर मे ही जहां राजस्थान प्रदेश पूरी सरकार विराजमान है उसी क्षेत्र के कानोत थाना क्षेत्र मे एक युवती का निर्वस्त्र शव मिलना कितनी शर्मसार बात है , जिसकी हत्यारों द्वारा पहचान छुपाने के लिए आधा शरीर जला दिया गया | जो कि राजस्थान मे बढ़ते हुए महिला अपराधों का धयोतक है | एसा प्रतीत होता है कि अपराधियों मे कोई भय व्याप्त नहीं है | अपराधी बेलगाम होते जा रहे है , प्रशासन चेन की नींद सो रहा है | माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान केवल भ्रमण पर है , प्रदेश मे हो रहे महिला अपराधों के प्रति कतई गंभीर नहीं है | एसा लगता है कि उन्हे केंद्र से आई हुई पर्चियों के अनुसार ही कार्य करना है |
एसा लगता है कि भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार महिला अपराधों के प्रति सजग नहीं है | हाल ही मे उत्तर प्रदेश मे अयोध्या जेसी धार्मिक भूमि पर 22 वर्षीय युवती की बलात्कार करके नृशंस हत्या कर जिसके हाथ पैर रस्सी से बंदे हुए पैर फेकचर कर नहर मे फेकना यह महिलाओ के प्रति बढ़ रहे अपराधों की और इंगित करता है | विपक्षी पार्टियों द्वारा बढ़ते हुए महिला अपराधों विरुद्ध न्याय की आवाज उठाने को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चुनावी रैली के दौरान इसे नेतागिरी से स्टेंड से जोड़ देना अत्यंत ही निंदनीय है |
गौतम ने कहा की मै भाजपा पार्टी के नेताओ से कहना चाहती हु की महिलाओ पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दों को नेतागिरी से न जोड़ कर उनकी आवाज उठाने का प्रयास करे उनको न्याय दिलाने का श्रम करे जिससे कि महिला अपराधों मे कमी आ सके
भाजपा सरकार मे महिला सुरक्षा के वादे हुए गायब, भाजपा काल मे महिला अपराध हुए बेकाबू :- राखी गौतम
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2025/02/nerity_1bcd3398c0c6a181ca7a59e7e32c9c81.jpg)