भरत मोदी सर्व सम्मती से बने बालोतरा जिलाध्यक्ष 

संगठन सर्वोपरि की भावना से करेंगे काम : मोदी 

संवाददाता : रामलाल बोराणा बालोतरा 

भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए भरत मोदी को सर्व सम्मती से बालोतरा जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजस्थान सरकार केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी सतीश चंदेल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा, जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, चुनाव समीक्षा समिति सदस्य पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, कल्याणपुर प्रधान श्रवण सिंह राजपुरोहित, पूर्व सभापति सुमित्रा जैन, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक गणपत बांठिया की उपस्थिति में सर्व सम्मती से पूर्व जिला महामंत्री भरत मोदी को बालोतरा जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

केबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने भरत मोदी की मंच के घोषणा करते हुए बधाई दी व कहा कि भाजपा संगठन में हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है भाजपा में किसी भी छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है संगठन की रीती व नीति का सम्मान करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाती है इसी को लेकर बालोतरा जिलाध्यक्ष के लिए भरत मोदी को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी सतीश चंदेल ने कहा कि संगठन के चुनाव की जो प्रक्रिया थी उसी को लेकर सभी चुनाव पदाधिकारियों, प्रदेश नेतृत्व व जन प्रतिनिधि की सहमति लेकर जिलाध्यक्ष के लिए सर्व सहमति से पूर्व जिला महामंत्री भरत मोदी को चुना गया है साथ ही चयन के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सहर्ष इस निर्णय को स्वीकार किया यही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी विशेषता है कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए संगठन का आदेश सर्वोपरि होता है।भरत मोदी को संगठन में कार्य करने का पूरा अनुभव है व इनके नेतृत्व में कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करेंगे।

भरत मोदी ने कहा कि मेरे लिए संगठन ही सर्वोपरि है बालोतरा जिले में सभी मंडल पर भाजपा की नीतियों का विस्तार करना व प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद करना, कार्यकर्ताओं को सम्मान देना व उनको संगठित रखना व संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्य करेंगे भाजपा ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है उसका कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

बाबूसिंह राजगुरु ने अपने दो साल के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार जताया व कहा कि परिवर्तन संगठन की एक प्रक्रिया है जिसका सबको सम्मान करना है पद आते जाते रहते है बस संगठन स्थायी है और रहेगा संगठन में सबको सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए।

जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने कहा कि प्रदेश के निर्णय पर सबकी सहमति बनी व सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को स्वीकार किया और नए जिलाध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया यही तो भाजपा की कार्य शैली की विशेषता है जिसका हम सभी सम्मान करते है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मालाराम बावरी, अमराराम सुंदेशा, भवानी सिंह टापरा, सोहन सिंह भायल, गोविन्द सिंह कालूड़ी, खेताराम प्रजापत सहित जिला व मंडल पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।