सांसद डांगी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कंबल, महिलाओं को साडिय़ां और बच्चों को स्वेटर बांटे
- इस अवसर पर वनजी महाराज ने कहा कि विकलांगों व असहायों की सहायता ही है सबसे बड़ा धर्म
आबूरोड (सिरोही)। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के जन्मदिन के अवसर पर विकलांगों, विधवा महिलाओं, असहायों, जरूरतमदों को नगर कांग्रेस की ओर से शॉल, कंबल, साड़ी और स्वेटर वितरित किए गए। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी के मार्गदर्शन में स्थानीय कांग्रेसजनों व जनप्रतिनिधियों ने एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल और अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हाजी वजीर पठान ने बताया कि सांसद डांगी के जन्मदिन के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी आबूरोड, सेवादल कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस पार्षद व जनप्रतिनिधियों की ओर से संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन नगर कार्यालय पर किया गया। जिसमें प्रात: प्रथम कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अमित जोशी और सेवादल नगर अध्यक्ष जसाराम बोस, कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल और अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हाजी वजीर पठान आबूरोड, हाजी वजीर पठान, नूर मोहमद की अगुवाई में नगर कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक भव्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी, नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, सैनी समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, सुमित जोशी, पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल, असलम मोहमद, सुनील खोत, मुस्लिम समाज के पूर्व सदर दिलावर खान पठान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमराराम गरासिया, नारायणलाल प्रजापत, वरिष्ठ कांग्रेसी हीरसिंह ने उपस्थित सैकड़ों लोगों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजन का प्रेम इसी बात से प्रदर्शित होता है कि सांसद नीरज डांगी ने जिस तरीके से हम सभी को अपने परिवार की तरह प्यार दिया है, आज सैकड़ों की तादाद में सभी ने यहां उपस्थित होकर उसी प्यार की बदौलत इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने इस अवसर पर सांसद डांगी को बधाई प्रेषित करते हुए एक गरीब बालिका से केक कटवाकर नीरज डांगी को बधाई भेजी। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि सांसद डांगी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सेवादल एवं कांग्रेस पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दो सौ से अधिक लोगों को कंबल, स्वेटर, साड़ी व कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर सेवादल अध्यक्ष जसाराम बोस, हाजी वजीर पठान, पूर्व पार्षद दिनेश मेघवाल, पार्षद अंजली जोशी, सुमित जोशी, सुनील खोत, निखिल जोशी, हुसैन मोहम्मद, हैदर पठान, राहुल बारोट, गौरव परिहार, लक्ष्मीकांत चौहान, राजेन्द्र सैनी, ओबीसी प्रकोष्ठ के दलपत प्रजापत, सचिव नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कयूम, पूर्व वार्डपंच रणवीरसिंह राठौड़, विप्र समाज के सत्यनारायण शर्मा, यूथ कांग्रेस के हैदर पठान, राहुल बारोट, नगर महामंत्री हस्तु मीणा, कपिल चौहान, उप प्रधान और जिला प्रवक्ता ललित सिंह सांखला, हरीश शर्मा, नरसीलाल, दिलीप माथुर, वनजी महाराज, नन्हे खान, दलाराम जोगसन, मोहम्मद असलम, मूलाराम कालबेलिया, अभिनवसिंह सहित भारी तादाद में कांग्रेसजन उपस्थित थे।