लायंस म्यूजिक लवर्स कोटा द्वारा सुपर स्टार राजेश खन्ना के जन्मदिवस पर उन्हें सुरीले गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भारतीय सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में उनके ऊपर फिल्माए गए गीत कलाकारों द्वारा गुनगुनाए गए। लायंस म्यूजिक लवर्स ग्रुप कोटा द्वारा उन्हें सर्वप्रथम श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके हसीन लम्हों को याद किया गया। राजेश खन्ना की अदाकारी से सुपरहिट हुई फिल्मों में गाए गए गीतों से शाम को संगीतमय किया गया। किसी ने हम दोनो दो प्रेमी दुनिया छोड चले...,कोरा कागज था ये मन मेरा..., मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू..., गुनगुनाया तो किसी ने ये शाम मस्तानी, मदहोश किए जाए...,गुनगुना रहे हैं भंवरे, खिल रही है कली-कली..., गया और उन्हें याद कर उनके जन्मदिवस को यादगार बनाया। कार्यक्रम के संयोजक मंजुला जैन और सुनील जैन ने बताया कि राजेश खन्ना ने अपने अभिनय से करोड़ों लोगों को अपना प्रशासक बनाया और उनके दिलों पर राज किया। उनके अभिनय ने पूरी दुनिया में एक अलग ही छाप छोड़ी और उनका अंदाज बेहद निराला था, जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा। राजेश खन्ना की एक झलक पाने को लोग बेताब नजर आते थे। कार्यक्रम में डॉ. विजय सरदाना, सुनील जैन, सुषमा आहूजा, मौसमी अधिकारी, प्रज्ञा कुलकर्णी, मंजुला जैन, रंजन कचोलिया, मुकेश शर्मा, उपेंद्र जैन, जनार्दन सिंह हाडा, श्री कृष्ण वर्मा, कल्पेश शाह, अभिषेक गोयल आदि गायको ने राजेश खन्ना के गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।