राजस्थान में भारत बंद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। उदयपुर जिले के मोचीवाड़ा इलाके में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, मोचीवाड़ा स्थित मंदिर के पास झूठन डालने पर बवाल मच गया। इस घटना को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस के मुताबिक उदयपुर के मोचीवाड़ा इलाके में देर रात अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के पास मांस के टुकड़े फेंक दिए थे। आज सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तभी घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दयिा और नारेबाजी की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से समझाइश की और मामला शांत कराया। फिलहाल, मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर, भारत बंद के चलते उदयपुर के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बापू बाजार, शक्ति नगर, देहली गेट सहित के आसपास के बाजारों में दुकानें बंद है। उदयपुर में आज स्कूलें खुली। लेकिन, कई स्कूलों में कम ही संख्या में बच्चे पहुंचे। कई जगह परिजन आज परिजनों ने अपने बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा। हालांकि, बंद से आवश्यक सेवाओं एम्बुलेंस, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, डेयरी और पेट्रोल पंप को बाहर रखा है। बंद के चलते शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कैबिनेट की शपथ लेने के लिए कॉल जानी शुरू, TDP को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री पद मिलना लगभग कंफर्म
नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ...
Gujarat Political News | જીત માટે Congress હવે દેવોના સોગંદના સહારે | News18 Gujarati
Gujarat Political News | જીત માટે Congress હવે દેવોના સોગંદના સહારે | News18 Gujarati
દેશમાં 24 કલાકમાં કોરોનાના 16,299 નવા કેસ, 53 દર્દીઓના મોત… દિલ્હી અને મહારાષ્ટ્રમાં પણ કેસ વધ્યા
ભારતમાં એક દિવસમાં કોરોના વાયરસના 16,299 નવા કેસ નોંધાયા બાદ દેશમાં સંક્રમિતોની સંખ્યા વધીને...
Adolf Lu Hitler Marak joins TMC in Meghalaya
Adolf Lu Hitler Marak joins TMC