बूंदी। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने लोकसभा में प्रस्तुत बजट में राजस्थान में 8 नयी रेल लाइने बिछाने 7 लाईनों का दोहरीकरण करने हेतु बजट आवंटन किया है। इसके अलावा विद्युतीकरण हेतु 990 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया गया है। लोकसभा में प्रस्तुत बजट में उत्तर पश्चिम रेलवे को रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने के लिए 9714.28 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया गया है। स्वीकृत रेल लाइन के अलावा वंचित क्षैत्र में नये रेल लाइन का सर्वे, स्वीकृतियां तथा स्वीकृति के आधार पर कार्य आदेश जारी कर योजनाबद्ध ढंग से भारत की जनता को राहत प्रदान करने का कार्य लगातार भारत सरकार का रेल विभाग कर रहा है। नयी रेल लाइन व दोहरीकरण, विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। रेल लाइन होने से सम्बंधित क्षैत्र का अपार विकास होता है। आवागमन के साथ साथ सामग्री प्रेषण, आमद का कार्य कम लागत में होने से जनता व व्यापारियों को लाभ होता है। देश के विकास में जैसे नदियों को जोड़ा जा रहा है वैसे ही रेल मार्ग में भी लगातार बढ़ोतरी कर विकास के कार्यों में गति प्रदान की जा रही है।
मूलचंद शर्मा समाजसेवी तलवास बूंदी राजस्थान निवासी ने भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी, लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, मुख्यमंत्री राजस्थान को रेल मार्ग से वंचित क्षैत्र को रेल मार्ग से जोड़ने हेतु सर्वे करवाने तथा रेल से जोड़ने की आवश्यकता का आंकलन करवा कर राहत प्रदान करवाने की मांग की है।
मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री, लोकसभाध्यक्ष व रेल मंत्री, मुख्यमंत्री राजस्थान को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है कि राजस्थान राज्य में दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सवाई माधोपुर से कुस्तला- इन्द्रगढ- करवर-देई- नैनवां- देवली -अजमेर को जोड़ा जाना आवश्यक है। इस मार्ग पर जनता को रेल सेवा का लाभ सुलभ नहीं है।
अजमेर से सवाईमाधोपुर वाया देवली-नैनवां-देई करवर से किसानों का जिंस सीधा दिल्ली-मुंबई भिजवाया जा सकेगा। अजमेर से सवाई माधोपुर रेल मार्ग से जोड़ने पर सवाई माधोपुर से भारत माता आठ लाईन सड़क मार्ग से भी पर्यटकों को जोड़ा जा सकेगा।
रेल मार्ग होने से पर्यटकों, यात्रियों को भी दिल्ली-मुंबई मार्ग से अजमेर तक आने जाने में सुविधा मिल सकेगी। पर्यटन विकास के साथ साथ किसानों को अपना समान बड़े शहरों तक ले जाने में आर्थिक लाभ होगा जिससे गांवों के किसानों को आर्थिक समृद्धि मिल सकेगी।
किसानों के साथ साथ व्यापारियों को भी सामान मंगवाने व भिजवाने में रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा जिससे कम खर्च में व्यवसाय में अधिक लाभ हो सकेगा। किसानों की समृद्धि से देश समृद्ध होगा। क्षैत्र की आम जनता रेल मार्ग से जुड़ने से सम्पूर्ण भारत में रेल से कम खर्च में यात्राएं कर सकेंगे। रेल विभाग को भी आर्थिक लाभ अर्जन व जन सेवा का अवसर ज्यादा मिल सकेगा।
मूलचंद शर्मा समाजसेवी तलवास बूंदी ने पत्र में बताया कि रणथंभोर टाइगर रिजर्व, सवाईमाधोपुर आने वाले पर्यटक रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व होते हुये अजमेर से सीधे दो टाईगर रिजर्व से भी जुड़ सकेंगे। अजमेर आने वाले पर्यटक दोनों टाईगर रिजर्व अभ्यारण्य होते हुये सवाईमाधोपुर से दिल्ली-मुंबई रेल सेवा व भारत माता सड़क मार्ग से भी जुड़कर देश विदेश की यात्राएं कम खर्च व कम समय में कर पाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
জোনাইত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, আহত পাঁচ জন
জোনাইত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, আহত পাঁচ জন
PORBANDAR પોરબંદર જિલ્લા પંચાયત કચેરી ખાતે શોકસભા યોજાઈ 02 11 2022
PORBANDAR પોરબંદર જિલ્લા પંચાયત કચેરી ખાતે શોકસભા યોજાઈ 02 11 2022
અમદાવાદન-વસ્ત્રાપુર વિસ્તારમાં દારૂની મહેફિલ માણતા 4 મહિલાઓ સહિત 12લોકો ઝડપાયા.#gujarat_geeta_news_
અમદાવાદન-વસ્ત્રાપુર વિસ્તારમાં દારૂની મહેફિલ માણતા 4 મહિલાઓ સહિત...
મોલબી પ્રદેશ ભાજપના મહામંત્રી અને રાજ્યના મંત્રીની હાજરીમાં પત્રકાર પરિષદ યોજાઇ હતીએન્કર
ભાજપના રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ જે.પી. નડ્ડા મોરબીની મુલાકાતે આવી રહ્યા છે અને આગામી મંગળવારે મોરબીમાં ભવ્ય રોડ શો યોજવાનો છે તેની માહિતી આપવા માટે પ્રદેશ ભાજપના મહામ
મોરબી પ્રદેશ ભાજપના મહામંત્રી અને રાજ્યના મંત્રીની હાજરીમાં પત્રકાર પરિષદ યોજાઇ હતી