Sedan Launches 2024 साल 2024 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी सही रहा। इस साल कई गाड़ियां भारत में लॉन्च हुई। कई गाड़ियों को अपडेट मिला तो कई की नई जनरेशन ही लॉन्च की गई है। हम यहां पर आपको साल 2024 में लॉन्च हुई सेडान कारों के बारे में बता रहे है जिन्होंने लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई।

हाल के समय में अधिकांश लोग SUVs को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि सेडान कारों का बाजार पूरी तरह से भारत से खत्म हो गया है। दरअसल, साल 2024 में कई सेडान कारों को लॉन्च किया गया है, जो न केवल पॉपुलर ब्रांड जैसे होंडा और मारुति की है, बल्कि लग्जरी ऑटोमेकर्स जैसे मर्सिडीज और BMW की भी गाड़ियां रही है। आइए जानते हैं 2024 में भारत में लॉन्च होने वाली टॉप सेडान कारों के बारे में।

1. 2024 Maruti Dzire

कीमत: 6.79 लाख से लेकर 10.14 लाख रुपये तक।

मारुति डिजायर को साल 2024 में 11 नवंबर को लॉन्च किया गया है। इसे इस साल नया रूप मिला है, इसे न केवल नया डिजाइन दिया गया है, बल्कि नए फीचर्स से भी लैस किया गया है। हालांकि, इसके इंजन और केबिन को वैसा ही रखा गया है जैसा आपको स्विफ्ट में मिलता है।