मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eVitara को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस कर सकती है। भारत मोबिलिटी में पेश करने से पहले कंपनी की तरफ से इसका एक टीजर जारी किया गया है। जिसमें इसका फ्रंट फेसिया देखने के लिए मिला है। आइए जानते हैं कि Maruti eVitara भारत में किन फीचर्स के साथ आ सकती है।

मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eVitara का टीजर जारी किया है। इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जाएगा। मारुति पहले से ही भारतीय बाजार में ICE-पावर्ड, CNG और हाइब्रिड कार सेगमेंट में अपनी प्रमुख पकड़ के लिए जानी जाती है। अब यह भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है। आइए जानते हैं कि मारुति की पहले इलेक्ट्रिक कार eVitara किन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हो सकती है।

Maruti eVitara का टीजर

मारुति ई विटारा को सबसे पहले इटली के मिलान में पेश किया गया था। अब इसका टीजर जारी किया गया है। जिसमें इसका फ्रंट फेसिया देखने के लिए मिल रहा है। साथ ही इसे हेडलाइट्स भी देखने के लिए मिल रहे हैं। मारुति सुजुकी अपनी अहली इलेक्ट्रिक कार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च कर सकती है, जिसे 11 जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा।