Car Finance Plan Tata Motors की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कार और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। Tata की Tiago कार के बेस वेरिएंट XE को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो सिर्फ एक लाख रुपये देने के बाद कितने रुपये (Tata Tiago XE EMI) हर महीने देकर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।\

भारतीय बाजार में Tata Motors की ओर से हैचबैक, सेडान, एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी कंपनी की हैचबैक कार Tata Tiago के बेस वेरिएंट XE को खरीदने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Tata Tiago XE Price

टाटा मोटर्स की ओर से Tata Tiago के बेस वेरिएंट के तौर पर XE को  ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Tata Tiago XE Price) कीमत 4.99 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 28 हजार रुपये आरटीओ और करीब 28 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Tata Tiago XE on road price करीब 5.56 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।