POCO M7 Pro 5G स्मार्टफोन के लिए पहली सेल आज ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव होने वाली है। इसे हाल ही में कंपनी अफोर्डेबल सेगमेंट में लेकर आई है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा दिया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
पोको हाल ही में अफोर्डेबल सेगमेंट में एक नया 5G स्मार्टफोन लेकर आया है। POCO M7 Pro के नाम से लाए गए फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गई है। सेल्फी के लिए 20MP का सेंसर दिया गया है। आज 20 दिसंबर से इसकी पहली सेल लाइव होने वाली है। पहली सेल में बैंक ऑफर्स के साथ फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो जाएगी। इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं और क्या स्पेक्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।
आज लाइव होगी पहली सेल
आज दोपहर 12 बजे से ग्राहक इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। पहली सेल में इस पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। अगर आपके पास HDFC, SBI या ICICI कार्ड तो आपकी और भी बचत हो सकती है।