बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने आज भारत की त्रिपुरा बॉर्डर तक लॉन्ग मार्च शुरू किया। इस लॉन्ग को त्रिपुरा चली अभियान नया दिया गया है। बुधवार को सुबह 9 बजे ढाका के नयापल्टन से इस मार्च की शुरुआत की गई।हालात को देखते हुए भारत ने सुबह से ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के एसपी किरण कुमार ने आज सुबह बॉर्डर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों को जीरो पॉइंट से पहले ही रोक दिया जाएगा।अमेरिका ने भारत और बांग्लादेश से अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की मांग की है। US फॉरेन डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- हम चाहते हैं कि भारत और बांग्लादेश आपसी विवाद को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैली के दौरान BNP लीडर रूहुल कबीर रिजवी ने कई भारत विरोध बयान दिए। उन्होंने कहा कि हमने खून बहाकर आजादी हासिल की है। अब हमें कड़ी मेहनत से उसे बचाना है।उन्होंने कहा- भारत नहीं चाहता कि भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका के लोग अपने घरेलू मामले खुद संभालें। हमें दिल्ली की बात क्यों माननी चाहिए? दिल्ली के नेता अब तक बांग्लादेशी लोगों की बहादुरी और हिम्मत पहचान नहीं पाए हैं।