राइजिंग राजस्थान एक त्योहार जैसा है. यहां आए निवेशकों का उत्साह हमें हौंसला देता है. अब वो दिन दूर नहीं जब एंटरप्रेन्योरशिप और ऊर्जा के शिखर को छूने में राजस्थान कामयाब होगा. पिछले एक साल में राजस्थान के अंदर नवाचार के नए केंद्र उभरे हैं. सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही हम पानी और बिजली के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे राज्य का मुख्यमंत्री हूं जहां प्राकृतिक संसाधन, विशाल भूमि एवं सकारात्मक मानव संसाधनों की मौजूदगी है. यह बयान राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' के समापन सत्र में बुधवार को दिया. सीएम ने आगे कहा, 'राज्यस्थान के विकास में MSME का योगदान 25 प्रतिशत है. क्षुष्म, लघु और मध्यम उद्योग राजस्थान के औद्योगिक ढांचे की रीढ़ है. ये निवेश समिट कई क्षेत्रों रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हम राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति 2024 व अन्य नीतियां भी लाए हैं. आज का समय गांव से ग्लोबल की दिशा में बढ़ने का है. इसी सोच के साथ हमने एक जिला एक उत्पाद नीति लागू की है. मुझे यकीन है कि इससे राजस्थान में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे.' मुख्यमंत्री भजनलाल ने आगे कहा, 'मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि 53 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें, 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और एक प्रगतिशील स्टार्टअप इको सिस्टम के विकास के साथ राजस्थान को अगले चार साल के अंदर एक प्रमुख, आर्थिक और व्यवसायिक शक्ति के रूप में बदलने के लिए हम पूरी गंभीरता और तेजी से काम कर रहे हैं. इस समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपये के MoU किए गए हैं. हम इन्हें धरातल पर उतारेंगे, ताकि यह समिट राजस्थान के विकास का नया अध्याय बनकर राज्य को तेजी से आगे बढ़ा सके.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડભોઇ ખુલ્લી વરસાદી કાંસમાં ગાય ખાબકી 4 કલાકે ફાયર ટીમે રેસ્ક્યુ કરી
ડભોઇ ખુલ્લી વરસાદી કાંસમાં ગાય ખાબકી 4 કલાકે ફાયર ટીમે રેસ્ક્યુ કરી
लव मैरिज के बाद से मोनू लगातार तनाव में था, मोनू ने अपने ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया
मृतक 27 वर्षीय मोनू लश्करी आवली रोजड़ी
नयागांव इलाके का निवासी था और ऑटो चलाता
था,...
America Drug: अमेरिका में जानलेवा ड्रग्स के आदि रह चुके एक शख़्स की आपबीती (BBC Hindi)
America Drug: अमेरिका में जानलेवा ड्रग्स के आदि रह चुके एक शख़्स की आपबीती (BBC Hindi)
Prakash Ambedkar News : ‘जात कुटुंबियांकडून येते, नातेवाईकांकडून...’, आंबेडकर महत्त्वाचं बोलले
Prakash Ambedkar News : ‘जात कुटुंबियांकडून येते, नातेवाईकांकडून...’, आंबेडकर...
વડોદરા નવલખી કૃત્રિમ તળાવ બનાવવાની તળામાર તૈયારીઓ હાથધરી
વડોદરા નવલખી કૃત્રિમ તળાવ બનાવવાની તળામાર તૈયારીઓ હાથધરી