भाजपा नेता और किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग करने वालों के विरुद्ध धारदार हथियार रखने के समान कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर एडीएम सिटी अनिल सिंघल को ज्ञापन दिया।नायक ने बताया कि मकर संक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी की शुरुआत दिसंबर माह से ही हो जाती है और अब तो कई पतंगबाज गलाकाट चाइनीज मांझे का प्रयोग करने लगे है जिससे आए दिन पक्षियों के साथ साथ सड़कों पर चल रहे कई राहगीरों की जान पर संकट बन रहा है साथ ही इसमें विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट का प्रवाह होने से भी कई बच्चों की मृत्यु हुई है।पार्षद दिलीप सिंह नायक और नंदकिशोर वैष्णव ने बताया कि चाइनीज मांझे पर रोकथाम के लिए प्रति वर्ष जिला प्रशासन द्वारा कदम भी उठाए जाते है जो नाकाफी साबित होते है।और अब राजस्थान में जनता की जान की सुरक्षा करने वाली भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है इसलिए चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग करने वालों के विरुद्ध धारदार हथियार रखने के समान कठोर कानूनी हो तब जाकर चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग पर रोकथाम होगी एवं आमजन को राहत मिलेगी। हिंदू जागरण मंच के रमेश राठौड़ और युवा नेता केशव सोनी के बताया कि प्रशासन के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी टोलिया बनाकर चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग को रोकेंगे और आमजन को इसके लिए समझाइश करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम ओझा,राधे श्याम नकवाल,उमाशंकर शर्मा,नरेंद्र पूरी, कृष्णा चौधरी,मोनू गुर्जर,राघव गुर्जर,विकास मीणा आदि उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अटरू में पॉलीथिन की जब्त
अटरू नगर पालिका क्षेत्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है नगर पालिका...
Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल में छह बड़े चेहरों पर टिकी सबकी निगाहें, जानें कहां से लड़ रहे
हिमाचल प्रदेश में 68 विधासभा सीटों पर मतदान जारी है. इस बार 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं....
अक्टूबर में लॉन्च हुईं ये 2 किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कीमत 1 लाख रुपये के अंदर
ताइवन की हार्डवेयर और इलेक्ट्रानिक्स बनाने वाली कंपनी Acer अब ईवी सेगमेंट में उतर आई है। एसर ने...
বেকাজানত বিনামূলীয়া চকু পৰীক্ষা আৰু চশ্মা প্ৰদান শিবিৰ
তিতাবৰ মহকুমাৰ বেকাজানত অনুষ্ঠিত চকু পৰীক্ষা আৰু চশ্মা প্ৰদান শিবিৰত অঞ্চলটোৰ ২০৫ গৰাকী লোকৰ...
બોગસ ડોક્ટરને દવાના જથ્થા સાથે ઝડપી પાડતી એસ ઓ જી ....
બોગસ ડોક્ટરને દવાના જથ્થા સાથે ઝડપી પાડતી દાહોદ એસ ઓ જી શાખા || સબંધ ભારત ન્યૂઝ || Sabandh Bharat