इंटरनेट पर घंटों समय बिताने वाले यूजर्स की संख्या करोड़ों में है। जिस किसी के पास भी स्मार्टफोन है वह इंटरनेट के जाल में उलझा हुआ है। कुछ ऐसी वेबसाइट हैं जहां सबसे ज्यादा यूजर विजिट करते हैं। इनमें पहले नंबर पर गूगल और दूसरे पर यूट्यूब है। आइए सबसे ज्यादा यूज होने वाली इन्हीं साइट्स के बारे में जानते हैं।

आज के समय में लोग घंटों का समय इंटरनेट पर गुजार रहे हैं। किसी भी चीज के बारे में जानना हो तो सबसे पहले फोन ही याद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं? दुनिया की वह कौन-सी वेबसाइट और ऐप हैं, जहां लोग सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। यहां हम कुछ ऐसी साइट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो इस्तेमाल किए जाने के मामले में बहुत आगे हैं।

गूगल

गूगल का इस्तेमाल दुनियाभर में सबसे ज्यादा होता है। किसी भी चीज के बारे में जानकारी लेनी हो तो सबसे पहले गूगल ही जेहन में आता है। संभव है आप यह खबर भी गूगल पर ही पढ़ रहे हों। गूगल पर मंथली विजिट की संख्या 83.1 बिलियन है।

यूट्यूब

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब की दीवानगी भी कम नहीं है। यहां हर महीने 29.6 बिलियन विजिट हैं। यूट्यूब की पेरेंट कंपनी गूगल है। इसे खरीदने के लिए 2006 में गूगल ने 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर की मोटी रकम चुकाई थी।

फेसबुक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक सबसे ज्यादा यूज होने वाली वेबसाइट्स में तीसरे नंबर पर आता है। यहां हर महीने वक्त बिताने वाले करोड़ों यूडर्स है। फेसबुक पर 12.7 बिलियन मंथली विजिट हैं। मेटा के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म फरवरी 2004 में शुरू हुआ था।