राजस्थान में सरकार ने हाल ही में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किए हैं. IAS -IPS से लेकर दुसरे प्रशासनिक और महकमे में ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं. अब इसे लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं. इस मामले में लाडनूं से कांग्रेस के विधायक मुकेश भाकर (Congress MLA Mukesh Bhakar) ने ट्रांसफर पॉलिसी में सरकार पर जाति और धर्म के आधार पर टारगेट करते हुए ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है. मुकेश भाकर ने सोमवार को इस संबंध में डीडवाना जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा से मुलाकात की और ट्रांसफरों में जाति और धर्म के आधार पर किए जा रहे भेदभाव पर नाराजगी जताई है.पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार ट्रांसफर पॉलिसी में भेदभाव को बढ़ावा दे रही है. हालत यह है कि जो भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार चुके हैं. जिन्हें जनता ने नकार दिया है, वे भी द्वेषतापूर्ण और भेदभाव की नीति अपनाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले से दूर ट्रांसफर करवा रहे हैं. खासकर जाट, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारियों व कर्मचारियों को टारगेट किया जा रहा है. भाजपा एक और राम राज्य की बात कहती है, दूसरी ओर सामंतशाही अपना रही है. यह नीति सही नहीं है. इससे अलग-अलग समुदायों के अधिकारियों और कर्मचारियों में आपसी मनमुटाव और भेदभाव की प्रवृत्ति का जन्म होगा. भाकर ने कहा कि इस मामले से उन्होंने जिला कलक्टर को तो अवगत करवा दिया है, अब वह मुख्यमंत्री से मिलकर भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભારતીય કીસાન સંઘ ના ગાઘીનંગર મા ઘરણા ખેડૂતોની વિવિધ માંગને લઈને ઘરણા
ભારતીય કીસાન સંઘ ના ગાઘીનંગર મા ઘરણા ખેડૂતોની વિવિધ માંગને લઈને ઘરણા
छात्र संघ चुनाव पर गजेंद्र सिंह शेखावत की सीएम से अपील, बोले-तय समय में हो चुनाव
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज यानी रविवार को जोधपुर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने...
સાવરકુંડલા ખાતે ઈદે મિલાદ નિમિતે ભવ્ય જુલૂસ સાથે ઇદ ની શાનદાર ઊજવણી કરાઈ
અમરેલીના સાવરકુંડલા ખાતે જશ્ને ઇદે મિલાદ ની જુલૂસ નીકાળી મુસ્લીમ સમાજ દ્વારા ભવ્ય ઊજવણી કરાઈ .......
Breaking News : 8 October से शुरु होगा JIO Utsav | MS Dhoni | Jio Mart | Mukesh Ambani | Dhoni
Breaking News : 8 October से शुरु होगा JIO Utsav | MS Dhoni | Jio Mart | Mukesh Ambani | Dhoni
નડિયાદ ખાતે ટ્રક અને એકટીવા નું અકસ્માત એક મહિલા નું મોત
નડિયાદ ખાતે મંજીપૂરા રોડ એક અકસ્માત સર્જાયો જેમાં એક મહિલા નું સ્થળ પર જ મોત નીપજ્યું અન્ય બે...