भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल दास के बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि जब भी उनसे मिलूंगा तो जरूर पूछूंगा कि वह मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों रखते हैं? राजनीति में टीका-टिप्पणी का एक स्तर रखना चाहिए। पायलट ने बुधवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र में गांवों के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बिना नाम लिए सचिन पायलट को फर्जी नेता बताया था। सचिन पायलट ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल के बयान पर कहा कि मेरी अग्रवाल से अब तक मुलाकात भी नहीं हुई। ना ही मैं उन्हें जानता हूं। मैं जब भी उनसे मिलूंगा तो जरूर पूछूंगा कि वह मुझसे इतना विशेष प्रेम क्यों रखते हैं। राजनीति में बेहतर टीका-टिप्पणी का एक स्तर रखना चाहिए। अपने विरोधियों को भी हमें कभी कम नहीं आंकना चाहिए। कड़वे बोल बोलकर कोई आगे नहीं जा सकता। सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर कहा कि यह परिणाम चौंकाने वाला था। राजस्थान में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। यहां हम केवल एक ही सीट जीत पाए। पार्टी जब चुनाव जीतती है तो उसका श्रेय सब लेते हैं। आज अगर हम जीत नहीं पाए तो उसकी जिम्मेदारी भी सभी लोगों की है। दौसा का चुनाव हम जीते हैं। दौसा में सरकार ने सारे हथकंडे अपनाए। इसके बावजूद हम वहां चुनाव जीते। हम जहां चुनाव नहीं जीत पाए। वहां संगठन भी देख रहा है। कमेटियां भी बनी है। हम लोग सही समय पर सही कार्रवाई भी करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दशहरे मेले में करवाएंगे भव्य रामलीला-आमजन को मिलेगी निशुल्क बस सेवा
नगर निगम कोटा दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष एवं मेला समिति अध्यक्ष श्री विवेक राजवंशी ने अवगत कराया कि...
दापोलीत वन्यजीव सप्ताहनिमित्त सायकल फेरी काढून जनजागृती
दापोली : वन्यजीवांचे संरक्षण व संवर्धन करण्याबाबत जागृती रुजवण्यासाठी दरवर्षी ऑक्टोबर महिन्यात...
खेल संकुल में योग फोर निरोगी बूंदी स्वास्थ्य महाभियान के 100 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर लोगों को फिटनेस/स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए दौड़ का आयोजन किया जाएगा
जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के निर्देशन में नवम आयुर्वेद दिवस के आयोजन की श्रृंखला में कल सवेरे खेल...
અમીરગઢ ઈકબાલગઢ ગામે રબારી સમાજની જાહેર સભા યોજાઈ@live24newsgujarat
અમીરગઢ ઈકબાલગઢ ગામે રબારી સમાજની જાહેર સભા યોજાઈ@live24newsgujarat
अवैध हथियार पिस्टल व एक जिंदा कारतुस सहित आरोपी सुरेश गिरफ्तार ।
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी हनुमान प्रसाद ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना हिण्डोली के...