Death Clock ऐप इंसान की मौजूदा आदतों और 1200 विश्लेषणों के आधार पर फ्यूचर प्रडिक्ट करता है। ऐप को 53 मिलियन पार्टिसिपेंट के डेटाबेस के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें डाइट एक्सरसाइज स्ट्रेस लेवल और स्लीप पैटर्न जैसी चीजें मेजर की जाती हैं। इसके जरिये यूजर्स को फ्यूचर के लिए फाइनेंस प्लान बनाने में भी मदद मिल सकती है।

 AI का दखल हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। हेल्थकेयर से लेकर फाइनेंस तक में इसका खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई फ्यूचर के बारे में भी बता रहा है। फाइनेंस और हेल्थ प्रडिक्शन के लिहाज से तो इसका रोल काफी बढ़ गया है। वहीं इन दिनों “Death Clock" ऐप चर्चा में है, जो इंसान की रोजमर्रा की आदतों के आधार पर मौत की भविष्यवाणी करता है।

कैसे काम करती है Death Clock ऐप?

इस ऐप इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और अभी तक वर्ल्ड वाइड इसके 1.25 लाख डाउनलोड हो चुके हैं। इसे ब्रेंट फ्रांसन ने बनाया है। इसके बारे में दावा किया गया है कि ये ऐप मौत की भविष्यवाणी करने के लिए एडवांस एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करता है। इंसान की मौजूदा आदतों और 1200 विश्लेषणों के आधार पर यह फ्यूचर प्रडिक्ट करता है। Death Clock ऐप को 53 मिलियन पार्टिसिपेंट के डेटाबेस के आधार पर तैयार किया गया है।