जयपुर में पुलिस की कार्रवाई से नाराज कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodilal Meena) के समर्थन में अब कांग्रेस भी उतर गई है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बयान दिया कि सरकार में शामिल किरोड़ी लाल जनता की आवाज उठा रहे हैं. सरकार को जनता की आवाज को सुनना चाहिए. सरकार पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने समरावता कांड की न्यायिक जांच किए जाने की भी मांग उठाई. कांग्रेस नेता ने काह कि समरावता में सरकार लोगों को घरो में घुसकर मार रही है, जो गलत है. वहीं, राजस्थान कांग्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया और सरकार से सवाल किया कि पुलिस की गुंडागर्दी या राजकीय कार्य में बाधा? साथ ही 'पर्ची सरकार' वाला तंज भी कसा. वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जयपुर में पुलिस द्वारा पढ़ाई कर रहे युवाओं को आधी रात में गिरफ्तार करना एक घोर निंदनीय और अलोकतांत्रिक कृत्य है. यह घटना भाजपा सरकार की युवा विरोधी और महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करती है. जूली ने कहा, "यह घटना बताती है कि प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस अब जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रह गई है. यह सिर्फ छात्रों पर अन्याय नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है. भाजपा सरकार सत्ता के नशे में यह भूल गई है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Union Law Minister Rijiju inspects Koliya Bhomora II bridge
Tezpur: Union Law Minister Kiren Rijiju Friday inspected the Kalia Bhomora II bridge after its...
અમદાવાદઃ ઈસ્કોન બ્રિજ પરથી ઝંપલાવી આપઘાત, પરિણીતાની સાસુ સહિત 4 સામે ગુનો નોંધાયો
સેટેલાઈટ પોલીસે ઈસ્કોન બ્રિજ પરથી કૂદીને આત્મહત્યા કરનાર ક્રિષ્ના ઠાકોરના સસરા દશરથ ઠાકોર, સાસુ...
ब्लॉक प्रमुख का थानाध्यक्ष के साथ तकझक का विडियो वायरल मामला जनपद आजमगढ़
उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में, ब्लॉक प्रमुख का थानाध्यक्ष के साथ तकझक का विडियो वायरल।सूत्रों से...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत शहर में देर रात तक चला कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत शहर में देर रात तक चला कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह...