प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में हाल ही में लागू किए गए 3 नए क्रिमिनल लॉ भारतीय दंड संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की समीक्षा की।गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- गुलामी की निशानी, क्रिमिनल सिस्टम से छुटकारा मिल पाया है। यह दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। चंडीगढ़ नए कानूनों को पूरी तरह लागू करने वाला शहर बनने जा रहा है। हमारा चंडीगढ़ देश के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पहला राज्य बनेगा, जहां पूरी तरह से यह तीनों कानून लागू होंगे। चंडीगढ़ कानून के 5 स्तंभों को पूरा करता है।पुराने कानून 160 साल पुराने थे। ये अंग्रेजों ने बनाए गए थे। ये नागरिकों की जगह अंग्रेजों के शासन की सुरक्षा के लिए बने। नए कानून भारतीयों और उनकी सुरक्षा के लिए बने हैं। इससे सभी को न्याय मिलेगा। 3 साल में ये कानून पूरे देश में लागू हो जाएंगे। तारीखों (पेशी) से छुटकारा मिल जाएगा। ये कानून हमें पीएम नरेंद्र ने दिए हैं। इस कानून की सबसे बड़ी आत्मा भारतीय है और भारतीय को न्याय दिलाना है।