महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी बंगले वर्षा पर आज दोपहर 2 बजे बड़ी बैठक होनी है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और NCP लीडर अजित पवार शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में मंत्रालयों पर फैसला लिया जा सकता है।मुंबई पहुंचने से पहले भाजपा के ऑब्जर्वर और गुजरात को पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि भाजपा विधायक दल की मीटिंग आज या कल हो सकती है। मुझे लगता है महाराष्ट्र को भाजपा से मुख्यमंत्री मिलेगा। रूपाणी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे मुंबई पहुंच सकते हैं।महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला। लेकिन 10 दिन बाद मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है।