राजस्थान उपचुनाव में 7 सीटों पर नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार, 3 दिसंबर को शपथ लेंगे. इन विधायकों को स्पीकर वासुदेव देवनानी सुबह 11 बजे राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhansabha) में शपथ दिलाएंगे. दौसा सीट से डीसी बैरवा किरोड़ीलाल मीणा के भाई डॉ. जगमोहन मीणा को हराकर सदन पहुंचे हैं. जबकि खींवसर से आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को शिकस्त देने वाले रेवतराम डांगा, सलूम्बर से शांता देवी मीणा, देवली-उनियारा से राजेन्द्र गुर्जर, झुंझुनूं से राजेन्द्र भांबू और रामगढ़ से सुखवंत सिंह भी शपथ लेंगे. भारत आदिवासी पार्टी के विधायक अनिल कटारा भी चौरासी से चुनाव जीते हैं. राजस्थान उपचुनाव के लिए 13 नबंवर को वोटिंग हुई थी. पिछले महीने 23 नबंवर को चुनाव परिणाम जारी किया गया. इन 7 विधानसभा सीट में से 5 सीटों पर सत्ताधारी दल बीजेपी ने जीत दर्ज की. जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस को महज दौसा पर ही जीत हासिल हुई. भारतीय आदिवासी पार्टी भी अपने गढ़ चौरासी को बचाने में कायमाब रही है. इलेक्शन रिजल्ट के बाद अब विधानसभा का गणित भी बदल जाएगा. बीजेपी की 4 सीटें बढ़ने से आंकड़ा 119 का पहुंच गया है. जबकि कांग्रेस 70 से घटकर 67 पर पहुंच गई है. वहीं, बीएपी की संख्या पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. सदन में बीएपी के 4 विधायक ही होंगे. आरएलपी को जरूर बड़ा नुकसान हुआ है. खींवसर में हार के साथ ही सदन में पार्टी का प्रतिनिधित्व खत्म हो गया है. क्योंकि मौजूदा स्थिति में पार्टी का एक भी विधायक सदन में नहीं है. जबकि बीएसपी के 2 और 8 निर्दलीय विधायक हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Owaisi Rally: AIMIM प्रमुख Owaisi Speech सनुकर INDIA गठबंधन क्यों हुआ परेशान ? | PM Modi | Aaj Tak
Owaisi Rally: AIMIM प्रमुख Owaisi Speech सनुकर INDIA गठबंधन क्यों हुआ परेशान ? | PM Modi | Aaj Tak
મોરબીમચ્છુ નદીપરનો કેબલ બ્રિજ તૂટી પડતાં ૯૧થીવધુનામોતમોબીની ઘટના નેલઈ કાંતિ અમૃતિયાઅનેબ્રિજેશ
મોરબીમચ્છુ નદીપરનો કેબલ બ્રિજ તૂટી પડતાં ૯૧થીવધુનામોતમોબીની ઘટના નેલઈ કાંતિ અમૃતિયાઅનેબ્રિજેશ
सावधान! देशभर में 1 जून से लागू होंगे चालान के नए नियम,
सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की ओर से नए नियम जारी किए गए हैं। इन नए नियमों को 1 जून 2024 से...
जिल्हा पाणी व स्वच्छता मिशनची आढावा बैठक संपन्न
परभणी(प्रतिनिधी)जिल्ह्यात जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रत्येक नागरिकाला नळाद्वारे 55 लिटर पाणी...
Kejriwal defying ED constitutional office to create anarchy :Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today came down heavily on Delhi chief minister Arvind...