अजमेर दरगाह शरीफ में शिव मंदिर का दावा करने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है। क्योंकि इस मामले को लेकर कई बड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं, वहीं विपक्ष सरकार पर ध्रुवीकरण का आरोप लगा रही है। अब ताजा बयान आईएमआईएम राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जमील अहमद खान का आया है। उन्होंने कहा कि अजमेर दरगाह विवाद पर राजस्थान के 5 मुस्लिम विधायक खामोश क्यों हैं? आईएमआईएम राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जमील अहमद खान ने अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह को धार्मिक सहिष्णुता और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि 1991 के प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट के तहत किसी भी धार्मिक स्थल का स्वरूप बदला नहीं जा सकता। उन्होंने ऐसी याचिकाओं को देश का माहौल खराब करने और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश बताया।जमील अहमद ने सवाल उठाया कि राजस्थान के 5 मुस्लिम विधायक अब तक खामोश क्यों हैं, जबकि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लगातार कौम और देश की एकता के लिए आवाज उठा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह इंसानियत और भाईचारे का संदेश देती है, और ऐसे पवित्र स्थलों पर विवाद पैदा करना गलत है। जमील अहमद ने न्यायालय से अपील की कि ऐसी याचिकाओं को खारिज किया जाए ताकि देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Poco M6 Plus 5G भारत में हुआ लॉन्च, 12 हजार रुपये से कम में खरीद सकेंगे फोन
पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एम सीरीज में नया पोको फोन Poco M6 Plus 5G लॉन्च कर दिया है।...
Honda की कारों पर मिल रहा 1.14 लाख रुपये की बचत का मौका, City, Amaze और Elevate पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स
वाहन निर्माता Honda की ओर से कई बेहतरीन कार और एसयूवी की भारतीय बाजार में बिक्री की जाती है।...
ধিং এক্সপ্ৰেছ হিমা দাসে ২০০ মিটাৰ দৌৰ সম্পূৰ্ণ কৰি ছেমি ফাইনেলত প্ৰৱেশ কৰা কিছু দৃশ্য
বাৰ্মিংহামৰ হিটছত প্ৰথম স্থানেৰে ছেমি ফাইনেলত প্ৰৱেশ হিমাৰ। হিমা দাসে ২৩.৪২ ছেকেণ্ডত ২০০ মিটাৰ...
Karnataka Election: बेल्लारी में वोटिंग के दौरान बवाल; आपस में भिड़े BJP-कांग्रेस के कार्यकर्ता; एक शख्स घायल
हुबली एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कर्नाटक के बेल्लारी...
હિંમતનગર શહેરના નાગરિકોને પાણી માટેની નગરપાલિકા ની સૂચના.
સાબરકાંઠા માં તેમજ સમગ્ર ગુજરાત માં છેલ્લા કેટલા દિવસો થી અવિરત વરસાદ પડી રહ્યો છે જેથી તમામ ડેમો...