जयपुर से कश्मीर घूमने गए दंपती पर छह माह पूर्व हमला करने वाले आतंकियों को कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर वसीम, सब इंस्पेक्टर जावेद अहमद सहित सात पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट जयपुर पहुंचे और पीड़ितों के बयान रिकॉर्ड किए। इस दौरान सात आतंकियों को खड़ा करके वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शिनाख्त परेड करवाई। पठानों का चौक निवासी पीड़ित परवेज, एजाज खान, सुरूख खान ने इनमें से चार हमलावरों को पहचान लिया। पुलिस ने आतंकी हमले में एक आंख गंवाने वाले सन्नी उर्फ तबरेज के भी बयान दर्ज किए।अनंतनाग में हमला पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर आतंकियों ने किया था। कश्मीर पुलिस ने इन आतंकियों फिरदौस अहमद, अदनान मोहम्मद बेग, आसिफ हसन और वसीम अहमद शाह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर अली साजिद जट् के इशारे पर काम कर रहे थे। पकड़ा गया फिरदौस अहमद पुलिसकर्मी था। पीड़ित सन्नी उर्फ तबरेज ने बताया कि कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग आकर बयान देने को कहा था। इसके लिए जयपुर पुलिस की तरफ से भी फोन आया था। लेकिन कश्मीर में जो कुछ हमारे साथ हुआ उसके बाद जाने की हिम्मत नहीं हुई। वहीं दूसरी आंख का भी जल्द ही ऑपरेशन होना है। इस कारण वहां नहीं गए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजापूर पडवे येथे वीज कोसळली, तरुणी किरकोळ जखमी
राजापूर : तालुक्यातील पडवे येथे वीज कोसळून घरातील साहित्याचे मोठ्या प्रमाणावर नुकसान झाले आहे....
ધરમપુર ખાતે ‘વલસાડ આહીર સમાજ’ દ્વારા પૂજ્ય શરદ વ્યાસજીના સન્માન સમારંભનું આયોજન કરવામાં આવ્યું
ધરમપુર ખાતે ‘વલસાડ આહીર સમાજ’ દ્વારા પૂજ્ય શરદ વ્યાસજીના સન્માન સમારંભનું આયોજન...
*नाशिकच्या दुर्घटनाग्रस्त बसमध्ये क्षमतेपक्षा अधिक प्रवासी? पालकमंत्र्यांकडून चौकशीचे आदेश
औरंगाबाद : नाशिकमध्ये झालेल्या अपघातग्रस्त चिंतामणी ट्रॅव्हल्समध्ये क्षमतेपक्षा अधिकचे...
গোলাঘাট জিলা উপায়ুক্ত কাৰ্যালয় সন্মুখত চৰকাৰী কৰ্মচাৰী পৰিষদ প্ৰতিবাদী সভা।
দীৰ্ঘদিনীয়া বিভিন্ন দাবী পূৰণ নকৰাৰ প্ৰতিবাদত গোলাঘাট জিলা কৰ্মচাৰী পৰিষদৰ ঘোষিত প্ৰতিবাদী...