केंद्र आज जुलाई-सितंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी करेगी। खास तौर पर मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर्स में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी की धीमी गति और शहरी क्षेत्रों में धीमी खपत के कारण इस तिमाही में आर्थिक विकास दर धीमी होने की संभावना है।12 अर्थशास्त्रियों के अनुमानों के मीडियन के अनुसर दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ घटकर 6.5% पर आ सकती है। एक साल पहले समान तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.1% थी। वहीं पिछली तिमाही यानी, अप्रैल-जून में ये 6.7% रही थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय शाम 4 बजे डेटा रिलीज करेगा। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में ग्रॉस वैल्यू एडेड यानी GVA 6.8% थी। पिछले साल की समान तिमाही यानी Q1FY24 में यह 8.3% रही थी।वहीं, वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में ग्रॉस वैल्यू एडेड यानी, GVA 6.3% रहा था। वहीं, पूरे साल में GVA 7.2% की दर से बढ़ा था। एक साल पहले यानी FY23 में GVA ग्रोथ 6.7% रही थी।