रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। CNN के मुताबिक पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव जीतकर ट्रम्प ने एक बड़ी परीक्षा पास कर ली है, लेकिन अभी भी वे सुरक्षित नहीं हैं।पुतिन ने कहा-ट्रम्प को रोकने के लिए कई गलत तरीके इस्तेमाल हुए। दो बार जानलेवा हमला भी हुआ। अभी भी उन्हें सतर्क रहना होगा। अमेरिकी इतिहास में ऐसी चीजें पहले भी हो चुकी हैं। कई बड़े नेताओं की हत्या हुई। उम्मीद है कि ट्रम्प इसे समझते होंगे।गौरतलब है कि ट्रम्प जुलाई में पेंसिल्वेनिया में भाषण दे रहे थे तब उन पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें वे मामूली तौर पर घायल हुए थे। इसके बाद सितंबर में फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स में एक एक शख्स ने उनकी जान लेने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम हो गया।पुतिन ने यह भी कहा कि ट्रम्प के परिवार और उनके बच्चों के खिलाफ कई बातें कही गईं। रूस में ऐसा नहीं होता है। यहां बुरे लोग भी परिवार को बीच में नहीं लाते। पुतिन कजाकिस्तान में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पुतिन यहां एक डिफेंस समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जयपुर हादसे पर CM भजनलाल शर्मा ने लिया संज्ञान, 5-5 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में हुए...
ધાનપુર તાલુકાના ગ્રામ પંચાયતમાં પીએમ કિસાન ની ઈ કે વાય સી ની કામગીરી 80 પોઇન્ટ પાંચ ટકા પૂર્ણ કરતા વીસી ઓપરેટર મહેન્દ્રભાઈ તડવી મહુનલા ગ્રામ પંચાયત
દાહોદ જિલ્લાના ધાનપુર તાલુકાના મહુનલા ગ્રામ પંચાયતમાં પીએમ કિસાન ની ઈ કે વાય સી સો ટકા પૂર્ણ કરતા...
શિસાગ પ્રાથમિક શાળા ના નવા બિલ્ડિંગ અને પુસ્તકાલયનું કૃષિ મંત્રી રાઘાવજીભાઈના હસ્તે લોકપર્ણ કરાયું.
શિસાગ પ્રાથમિક શાળા ના નવા બિલ્ડિંગ અને પુસ્તકાલયનું કૃષિ મંત્રી રાઘાવજીભાઈના હસ્તે લોકપર્ણ કરાયું.
iQOO 13: भारत में लॉन्च हुआ पावरफुल प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, 6000 mAh की बैटरी से लैस
iQOO 13 Launched in India आईकू ने भारत में क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ...