राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने कांग्रेस संगठन में सुधार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। शर्मा ने यह पोस्ट 29 नवंबर को होने जा रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी को ‘वर्तमान राजनैतिक हालातों पर चर्चा’ के मुद्दे पर सलाह देते हुए विचार रखे है। उन्होंने इस पोस्ट में अपने आपको कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन में सुधार की बात कही है। ओएसडी रहे लोकेश शर्मा (Lokesh Sharma) ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी जी नमस्कार..कल 29 नवम्बर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आहुत की गई है जिसका मुख्य एजेंडा देश के ‘वर्तमान राजनैतिक हालातों पर चर्चा’ है। मेरा आप दोनों से आग्रह है इस खुले पत्र को भी चर्चा में शामिल किया जाए…’ ‘लोकसभा चुनाव में तीन बार कांग्रेस पार्टी के सत्ता से बाहर होने एवं कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की पराजय के बाद, 25 वर्ष से कांग्रेस पार्टी का सक्रीय कार्यकर्ता होने के नाते अपनी भावना इस खुले पत्र के माध्यम से आपके साथ साझा कर रहा हूं। आशा करता हूं इसे सकारात्मक रूप में लिया जाएगा।’5 साल के चुनावी परिणामों के आंकड़े जब दर्शाए जाते हैं और बताया जाता है कांग्रेस पार्टी की कितनी जगह और कितनी बार हार हुई है तो मन बेहद व्यथित होता है और ऐसे में पार्टी का झंडा उठाने वाले ज़मीनी कार्यकर्ताओं, सच्चे नेताओं का भी हौसला कितना कमज़ोर होता होगा, उन पर क्या गुजरती है वे ही जानते हैं…’‘क्यों चुनाव से पहले कांग्रेस की एक मज़बूत रणनीति का अभाव होता है और ऐसा क्यों है कि किसी भी हार के बाद पार्टी में किसी की कोई जवाबदेही नहीं बनती, क्या हमारी पार्टी जीतने के लिए चुनाव नहीं लड़ती या हार का उसे कोई फ़र्क नहीं पड़ता?’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बदल गया Google के इस खास पेज का लुक, जानिए कैसा होगा नया एक्सपीरियंस
Google ने अपने कस्टमर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए अपने अपने लॉगिन और साइन-अप पेज को और...
परभणी जिल्ह्याच्या विकासाकरीता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी केल्या घोषणा*
परभणी,(जिमाका) दि.१७ : मराठवाडा मुक्ती संग्राम दिनानिमित्त
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...
2024 Suzuki Swift Facelift से उठा पर्दा, इंटरनेशनल मार्केट में जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या हुए बदलाव
Maruti Suzuki Swift Facelift वाहन निर्माता कंपनी ने ये पुष्टि की है की नई स्विफ्ट में डुअल सेंसर...
किरकोळ कारणावरून गळफास घेऊन पती-पत्नीची सोबत आत्महत्या,
पती-पत्नी आत्महत्या केलेली दोन चिमुकल्या झाल्या पोरख्या,
किरकोळ कारणावरून गळफास घेऊन पती-पत्नीची सोबत आत्महत्या,
"पती-पत्नी आत्महत्या केलेली दोन...
हॉस्पिटलने रुग्णाला १ महिना डांबून ठेवले;बाथरुममध्ये व्हिडिओ व्हायरल
सोलापूर - महेंद्र गायकवाड या पैठण येथील रुग्णास सोलापुरातील आधार सुपर स्पेशलिटी या रुग्णालयात...