राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने कांग्रेस संगठन में सुधार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। शर्मा ने यह पोस्ट 29 नवंबर को होने जा रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी को ‘वर्तमान राजनैतिक हालातों पर चर्चा’ के मुद्दे पर सलाह देते हुए विचार रखे है। उन्होंने इस पोस्ट में अपने आपको कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन में सुधार की बात कही है। ओएसडी रहे लोकेश शर्मा (Lokesh Sharma) ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी जी नमस्कार..कल 29 नवम्बर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आहुत की गई है जिसका मुख्य एजेंडा देश के ‘वर्तमान राजनैतिक हालातों पर चर्चा’ है। मेरा आप दोनों से आग्रह है इस खुले पत्र को भी चर्चा में शामिल किया जाए…’ ‘लोकसभा चुनाव में तीन बार कांग्रेस पार्टी के सत्ता से बाहर होने एवं कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की पराजय के बाद, 25 वर्ष से कांग्रेस पार्टी का सक्रीय कार्यकर्ता होने के नाते अपनी भावना इस खुले पत्र के माध्यम से आपके साथ साझा कर रहा हूं। आशा करता हूं इसे सकारात्मक रूप में लिया जाएगा।’5 साल के चुनावी परिणामों के आंकड़े जब दर्शाए जाते हैं और बताया जाता है कांग्रेस पार्टी की कितनी जगह और कितनी बार हार हुई है तो मन बेहद व्यथित होता है और ऐसे में पार्टी का झंडा उठाने वाले ज़मीनी कार्यकर्ताओं, सच्चे नेताओं का भी हौसला कितना कमज़ोर होता होगा, उन पर क्या गुजरती है वे ही जानते हैं…’‘क्यों चुनाव से पहले कांग्रेस की एक मज़बूत रणनीति का अभाव होता है और ऐसा क्यों है कि किसी भी हार के बाद पार्टी में किसी की कोई जवाबदेही नहीं बनती, क्या हमारी पार्टी जीतने के लिए चुनाव नहीं लड़ती या हार का उसे कोई फ़र्क नहीं पड़ता?’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अग्रज्ञान प्रतियोगिता के ब्रोशर का विमोचन किया, विजेताओं को चांदी के सिक्के बांटेंगे
अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष गौरव बंसल व चेयरपर्सन सीमा बंसल ने बताया कि क्लब द्वारा अग्रसेन...
गाढव मोर्चा संदर्भात शिवाजीनगर पोलिसांची डॉ. ढवळे यांना नोटीस@india report
गाढव मोर्चा संदर्भात शिवाजीनगर पोलिसांची डॉ. ढवळे यांना नोटीस@india report
Ezra Miller Stars In An Enjoyable Superhero Film In The Flash, Review: Best Surprises
- Newzdaddy
Newzdaddy updated
The FlashThe Flash Movie Review Rating: 5/216 June 2023 | English2 hrs 24 mins...
મહુવા 99 વિધાનસભા કોંગ્રેસ પક્ષના ઉમેદવાર કનુભાઈ કળસરિયા દ્વારા મતદાન
મહુવા 99 વિધાનસભા કોંગ્રેસ પક્ષના ઉમેદવાર કનુભાઈ કળસરિયા દ્વારા મતદાન
भीख मांगती दिखी साइंस ग्रेजुएट, फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर हो जाओगे दंग Video Viral
सोशल मीडिया (Social Media) पर एक महिला का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें वो...