ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि चीन उसकी सीमा के आस-पास सैन्य गतिविधियां बढ़ा रहा है। बुधवार सुबह चीन के करीब 17 विमान और 7 जहाज ताइवान की सीमा के पास पहुंचे। इनमें से 10 विमानों ने ताइवान के एयरस्पेस में घुसपैठ भी की है।चीन ने पिछले कई दिनों में ताइवान की सीमा में घुसपैठ बढ़ाई है। इससे पहले मंगलवार को भी चीन के 5 विमान और 7 जहाजों को ताइवान सीमा के पास देखा गया था। इनमें से 4 विमान ताइवान के एयरस्पेस में घुसे थे। वहीं सोमवार को भी चीन के 12 विमानों और 7 जहाजों ने ताइवान की सीमा को पार किया था।चीन की तरफ से लगातार हो रही घुसपैठ के चलते ताइवान ने सुरक्षा को कड़ी करने का फैसला किया है। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।