कोटा. कनवास क्षेत्र में देवली मांझी थाना पुलिस द्वारा तीन अपराधियों के पास से अवैध रिवाल्वर एवं कार को पकड़ा गया। कोटा जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि जिला पुलिस की विशेष टीम एवं देवली मांझी थाना द्वारा कार्यवाही करते हुऐ तीन अपराधियों को अवैध रिवाल्वर एवं कार सहित गिरफ्तार किया गया। जिले की विशेष टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की तीन जने देवली मांझी क्षेत्र में दिल्ली पासिंग स्वीफ्ट कार में घूम रहे है, इस पर थानाधिकारी सुरेश मीणा को जाप्ते के साथ थाने के सामने नाकाबन्दी करवाकर सांगोद की तरफ से एक कर आती नजर आयी जिसको चैक किया तो कार में लेखराज पुत्र नाथुलाल मोग्या 22 निवासी चतुरिया थाना अन्ता जिला, मिथुन पुत्र कबडिया मोग्या 25 निवासी गोदल्याहैडी थाना कैथुन, धनराज पुत्र रामचरण मोग्या 26 निवासी डेरू माताजी का बम्बुलिया थाना अन्ता बैठे हुऐ मिले एवं तलाशी के दौरान चालक की सीट के पीछे एक देशी रिवाल्वर मिली। तीनों के पास कोई दस्तावेज नहीं होने पर तीनों को गिरफ्तार कर अवैध देशी रिवाल्वर एवं कार को जप्त किया गया। इस दौरान जिले की विशेष टीम व देवलीमांझी थाना पुलिस मौजूद रही।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बाइडेन की उम्मीदवारी पर संकट,भारतीय मूल की कमला हो सकती है राष्ट्रपति पद की दावेदार
जो बाइडेन की उम्मीदवारी पर संकट है! कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की दावेदार बन सकती है. डेमोक्रेट...
Greater Noida Factory Fire: ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की जलकर मौत
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 क्षेत्रान्तर्गत एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग...
શાળા પ્રવેશોત્સવ-2023: ઉજવણી.... ઉજ્જવળ ભવિષ્યની....
વિધાનસભાના અધ્યક્ષશ્રી શંકરભાઇ ચૌધરીએ થરાદ તાલુકાની થરા, મોરથલ અને થેરવાડા ગામની પ્રાથમિક...
Share Market Today | Top 20 Stocks: बाजार में कौन से स्टॉक्स से बनेगा पैसा? | Business News | CNBC
Share Market Today | Top 20 Stocks: बाजार में कौन से स्टॉक्स से बनेगा पैसा? | Business News | CNBC