संसद के शीतकालीन सत्र का सोमवार को पहला दिन था। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और लीडर ऑफ अपोजिशन (LoP) मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बहस हुई। दरअसल धनखड़ ने खड़गे से कहा कि, हमारे संविधान को 75 साल पूरे हो रहे हैं। उम्मीद है आप इसकी मर्यादा रखेंगे।इस पर खड़गे ने जवाब दिया कि, इन 75 सालों में मेरा योगदान भी 54 साल का है। तो आप मुझे मत सिखाइए। इस पर धनखड़ ने कहा कि, मैं आपको इतना सम्मान देता हूं और आप ऐसा बोल रहे हैं। मुझे दुख पहुंचा है। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।उधर लोकसभा की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो सकी। विपक्ष के नेता अडाणी मुद्दे पर हंगामा करते रहे। सदन को 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।इस बार सत्र में अडाणी, मणिपुर हिंसा और ट्रेन दुर्घटनाओं पर हंगामे के आसार हैं। अमेरिका की न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट ने गौतम अडाणी पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 2,200 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने इस मामले पर JPC की मांग रखी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MUDA घोटाले के खिलाफ भाजपा का कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन, सीएम सिद्धारमैया से की इस्तीफे की मांग
मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA CASE) घोटाले को लेकर कर्नाटक में भाजपा लगातार कांग्रेस...
ধেমাজিত স্বেচ্ছাসেৱী সংস্হাৰ ফলমূলৰ পুলি বিতৰণ
ধেমাজিৰ সক্ৰিয় স্বেচ্ছাসেৱী অনুষ্ঠান চেড'য়ে ৰাষ্ট্ৰীয় পৰ্যায়ৰ স্বেচ্ছাসেৱী অনুষ্ঠান...
પાલનપુરના એક ગામમાં સગીરાનું અપહરણ થતાં ચકચાર
પાલનપુરના ગ્રામીણ વિસ્તારમાંથી સગીરાનું અપહરણ થતાં ચકચાર મચી છે. આ અંગે ફરિયાદ નોંધાતાં પોલીસે...
Monetary Policy Impact On Share Market | Futures & Option के जरिए कहां बन रहा है खरीदारी का मौका?
Monetary Policy Impact On Share Market | Futures & Option के जरिए कहां बन रहा है खरीदारी का...