वसुंधरा राजे रविवार (24 नवंबर) को बीजेपी मुख्यालय जयपुर पहुंचीं. करीब 10 मिनट तक रुकीं. उपचुनाव में विजयी 5 विधायकों को बधाई दी. इसके बाद अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं. उनके आने की पहले से कोई सूचना नहीं थीं. इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बीजेपी मुख्यायल में मौजूद नहीं थे. बीजेपी मुख्यालय से निकलते समय मीडिया से बातचीत की. वसुंधरा राजे ने उप-चुनाव में पार्टी के शानदार जीत पर प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे शीर्ष नेतृत्व, सीएम भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने उप-चुनाव में इतनी शानदार जीत हासिल की है. मुझे पूरा विश्वास है कि वे इसे आगे बढ़ाते हुए पार्टी को नए तरीके के आगे बढ़ाने का काम करेंगे." राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट शनिवार (23 नवंबर) को जारी हो गया है. 7 में से 5 सीटों पर भाजपा को जीत मिली. जबकि, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी को एक-एक सीट पर जीत मिली है. खींवसर, झुंझुनू, सलूंबर, देवली-उनिया और रामगढ़ में बीजेपी चुनाव जीत गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Celebration of Holy Eid-ul-Adha in Dhakuakhan
Celebration of Holy Eid-ul-Adha in Dhakuakhan || 2022
*મતદારયાદી ખાસ સંક્ષિપ્ત સુધારણા કાર્યક્રમ - ૨૦૨૨*
*મતદારયાદી ખાસ સંક્ષિપ્ત સુધારણા કાર્યક્રમ - ૨૦૨૨*
*ખાસ ઝુંબેશના દિવસો*
...
मानव मुक्ती मिशन ची परभणी जिल्हास्तरीय बैठक संपन्न.*
सांप्रत समाजव्यवस्थेत होत जानारी वेगवान स्थित्यंतरे लक्षात घेता,आज घडीला व्यापक , सर्वसमावेशक...
प्रभाग क्रमण 28 की लोकप्रिय अधिकृत उम्मीदवार खाजा शरफुद्दीन.
प्रभाग क्रमण 28 की लोकप्रिय अधिकृत उम्मीदवार खाजा शरफुद्दीन.
આટકોટ કૈલાસનગર વિસ્તારમાં પાણી લાઇન તુટી જતાં રીપેરીંગ કરવામાં આવે
આટકોટ કૈલાસનગર વિસ્તારમાં પાણી લાઇન તુટી જતાં રીપેરીંગ કરવામાં આવે