संभल जामा मस्जिद में रविवार सुबह सर्वे के दौरान पथराव हो गया। इतना बवाल हुआ कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। हालात अभी बेकाबू है। आसपास के थानों से फोर्स को बुलाया गया है। डीएम और एसपी मौके पर हैं।दरअसल, सुबह 6 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। सुबह-सुबह टीम को देखकर आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने कहा कि छुट्‌टी के दिन इतनी-इतनी सुबह-सुबह सर्वे क्यों किया जा रहा है।कुछ ही देर में करीब एक हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। भीड़ मस्जिद के अंदर जाने पर अड़ गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए।अचानक पथराव के बाद पुलिस को भागना पड़ा। फिर और फोर्स बुलाई गई और पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। इस बीच कुछ लोगों ने भीड़ के बीच से पथराव कर दिया। लोगों को हटाने के लिए आखिरकार पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।